Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 07 January 2023
Indian army रचेगी इतिहास! सियाचिन में तैनाती के बाद देश की 108 बेटियां कर्नल बन करेंगी सेना की अगुवाई
Friday, 23 December 2022
सिक्किमः खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद, रक्षामंत्री ने जताया दुख
सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है, जबकि चार जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि हताहत होने वाले जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।
Friday, 23 December 2022
कोरोना वायरसः सेना ने जारी की एडवाइजरी, पॉजिटिव होने पर 7 दिन का क्वारैंटाइन
चीन में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू है। इसके बाद दुनियाभर में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच सरकार चौकसी बढ़ा दी है। इस बीच भारतीय सेना ने शुक्रवार को कोविड़ को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सेना ने कहा कि जवानों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके साथ सेना ने यह भी कहा कि लक्षण मिलने पर जवानों को कोरोना टेस्ट करवाने और पॉजिटिव आने पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन करने के आदेश भी दिए गए हैं।
Thursday, 15 December 2022
तवांग झड़प: दुश्मन सैनिकों पर कड़ा प्रहार करने के लिए खास तैयारियों में जुटी भारतीय सेना
9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद भारतीय सेना अब बारीकी से बॉर्डर पर नजर रख रही है। तवांग में भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान भी तैनात कर दिये है क्योंकि बार-बार पिटाई के बावजूद भी चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है ऐसे में उसके सैनिकों पर भारतीय सेना लगातार नजर रख रही है।
Wednesday, 02 November 2022
जम्मू-कश्मीर: मजदूरों और पंडितों को धमकाता था लश्कर कमांडर, अवंतीपोरा एनकाउंटर में मारा गया
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, मुख्तार अहमद भट लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध द रेसिस्टेंस फ्रंट का कट्टर कमांडर था। पुलवामा का रहने वाला भट 18 अप्रैल को अपनी मौसी से मिलने के बहाने घर से निकलते समय लापता हो गया था
Friday, 28 October 2022
मध्य प्रदेश: सियाचिन में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई शिवपुरी के लाल की दुखद मौत, कल पार्थिव शरीर पहुंचेगा पैतृक गांव
लद्दाख के सियाचीन बॉर्डर पर-30 डिग्री सेल्सियस में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान शिवपुरी के लाल अमर शर्मा का दु:खद निधन हो गया। खबर मिलते ही शिवपुरी जिले में शोक की लहर फैली हुई है
Thursday, 25 August 2022
जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ के दौरान घायल हुआ पाकिस्तान का आतंकी, भारतीय सेना के जवानों ने 3 बोतल खून देकर बचाई जान
भारतीय सेना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी आतंकी तबराक हुसैन 21 अगस्त को बॉर्डर पोस्ट पर घुसपैठ और हमला करने के दौरान घायल हो गया था जिसके बाद हमारे जवानों ने उसे 3 बोतल खून दिया।
Monday, 20 June 2022
सेना में 'अग्निवीरों' की भर्ती 01 जुलाई से, गाइडलाइंस जारी
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सोमवार को थलसेना ने भी अपनी वेबसाइट पर गाइडलाइंस जारी कर दी। थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' के आधार पर होगी। यानी कोई भी अग्निवीर किसी भी रेजिमेंट और