Pm Narendra Modi की ताजा ख़बरें
Friday, 10 March 2023
पीएम मोदी आज NPDRR के तीसरे सत्र का करेंगे शुभारंभ
Sunday, 05 March 2023
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, PM Modi को लिखा पत्र
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इन नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल है। पीएम मोदी लिखे पत्र में कहा गया है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश से तानाशाही के शासन में बदल गया है। हालांकि, सयुंक्त पत्र लिखने वाले विपक्षी नेताओं में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं है।
Friday, 03 March 2023
Meghalaya: बीजेपी ने एनपीपी को दिया समर्थन, कोनराड संगमा जल्द बनाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी हो सकते है शामिल
मेघालय विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। सरकार बनाने का दावा करने से पहले सीएम कोनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने हमें अपना समर्थन दिया है। हम राज्यपाल से मिलेंगे और उनसे अनुरोध करेंगें कि वो एनपीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।
Tuesday, 28 February 2023
PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का चल रहा है इलाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें किडनी संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट कराया है। बता दें कि प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई है। वे पीएम मोदी से 2 साल छोटे है।
Saturday, 25 February 2023
Delhi: जर्मन के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
भारत की यात्रा पर आए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि चांसलर शोल्ज ने आखिरी बार साल 2012 में भारत का दौरा किया था, जब वे हैमबर्ग के मेयर थे। इस दौरान उन्होंने भारत के आर्थिक विकास की तारीफ की। बता दें कि 2021 में जर्मनी के चांसलर बनने के बाद यह शोल्ज की पहली भारत यात्रा है।
Friday, 24 February 2023
Meghalaya Election 2023: चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- राज्य के हर कोने में दिख रही भाजपा
मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। इसी देखते हुए दोनों राज्यों में चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो गया है और तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव पर जो कर रहीं है। जिसमें 60 विधानसभा सीटे है। वहीं आपको बता दें कि तीनों राज्यों के परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे
Wednesday, 22 February 2023
Delhi: जेपी नड्डा ने लॉन्च की 'मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक'
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में 'मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक क्षेत्र में भारत की भूमिका सराहना की। नड्डा ने वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में भारत के बढ़ते कद और अग्रणी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स ' विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जबकि इसके संपादक सुजान चिनॉय, विजय चौथाईवाले और उत्तम कुमार सिन्हा हैं। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
Wednesday, 22 February 2023
Meghalaya Election 2023: राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी ने पूछा मेरा सरनेम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मेघायलय विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राजधानी शिलांग में चुनावी रैली को संबोधित किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने अपने सरनेम का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पूछा कि 'आपके नाम में गांधी है, नेहरू क्यों नहीं'? राहुल ने कहा कि 'उन्होंने संसद में जवाब दिया, लेकिन टीवी पर मोदी छा गए।'
Tuesday, 14 February 2023
संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-तानाशाही चरम पर पहुंच गई
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षण अभियान को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
Monday, 13 February 2023
Bengaluru: कन्नड़ सुपरस्टर यश और ऋषभ शेट्टी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
कन्नड इंडस्ट्री के सुपरस्टार केजीएफ फेम यश और कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बेंगलुरू पहुंचे पीएम मोदी से दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी ने भी मुलाकात की।
Sunday, 12 February 2023
पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सेक्शन के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी दौसा पहुंच गए है। इस बीच पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेता मंच पर मौजूद है। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी एक्सप्रेसवे के पहले खंड का लोकार्पण करेंगे।
Friday, 10 February 2023
Maharashtra: दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, कहा- इस समाज ने हमेशा खुद को साबित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई के मारोल में आयोजित दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में पहुंचे है। जहां पर पीएम मोदी ने अल जामिया-तुस-सैफियाह (सैफ अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन किया।