सैमसंग S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कैमरा का असली बादशाह कौन? लॉन्च से पहले लीक हुए ये 5 बड़े फर्क
Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max के बीच कैमरा बैटल इस बार धमाकेदार होने वाला है. एक तरफ Samsung का 200MP का जबरदस्त सेंसर और एक्सट्रीम जूम पावर, तो दूसरी तरफ Apple के ProRes वीडियो, Dolby Vision HDR जैसे प्रो-लेवल फीचर्स.

नई दिल्ली: कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में आजकल दो नाम सबसे ऊपर आते हैं पहला- Samsung का Galaxy Ultra सीरीज और Apple का iPhone Pro Max. iPhone 17 Pro Max पहले ही बाजार में आ चुका है और अपनी कमाल की वीडियो क्षमता से सबको इम्प्रेस कर रहा है. वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra इसी महीने लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले ही इसके कैमरा फीचर्स की कई विश्वसनीय लीक सामने आ चुकी हैं. दोनों फोन अलग-अलग रणनीति के साथ कैमरा टेक्नोलॉजी, जूम, वीडियो क्वालिटी और AI प्रोसेसिंग में एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार हैं. खरीदारी करने से पहले जान लीजिए इन दोनों के कैमरे में क्या-क्या अंतर हैं, ताकि आपकी जरूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें.
अल्ट्रा वाइड और सेल्फी कैमरा में कौन आगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S26 Ultra में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है, जिसमें इम्प्रूव्ड स्टेबलाइजेशन का फीचर होगा. साथ ही 12MP का ऑटोफोकस वाला सेल्फी कैमरा भी लीक हुआ है. वहीं iPhone 17 Pro Max 48MP अल्ट्रा वाइड और 18MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है. सैमसंग चौड़े एंगल में ज्यादा डिटेल और शार्पनेस पर फोकस करता है, जबकि एपल स्किन टोन को नैचुरल और रियलिस्टिक रखने में माहिर है. ग्रुप फोटो, लैंडस्केप और सेल्फी में दोनों का स्टाइल बिल्कुल अलग नजर आएगा.
मेन कैमरा का असली बादशाह कौन?
Samsung Galaxy S26 Ultra में एक बार फिर 200MP का प्राइमरी सेंसर आने की उम्मीद है, लेकिन इस बार f/1.4 का बड़ा अपर्चर मिलेगा, जो लो-लाइट और इनडोर शूटिंग में खूब रोशनी कैद करेगा. दूसरी ओर iPhone 17 Pro Max में 48MP मेन कैमरा है, जिसमें बड़े पिक्सल साइज और sensor-shift OIS का कॉम्बिनेशन मिलता है. एपल रिजॉल्यूशन से ज्यादा कलर एक्यूरेसी और कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस पर भरोसा करता है, जबकि सैमसंग डिटेल और शार्पनेस का खेल खेलता है.
जूम और टेलीफोटो में किसकी मजबूत पकड़?
Samsung S26 Ultra में डुअल टेलीफोटो सेटअप की संभावना है. 5x पेरिस्कोप और 3x टेलीफोटो लेंस के साथ. इससे अलग-अलग जूम लेवल पर बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी. वहीं iPhone 17 Pro Max में सिंगल 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल क्वालिटी और स्टेबलाइजेशन में शानदार है. सैमसंग लंबी दूरी की फोटोग्राफी और हाई जूम शॉट्स पर फोकस कर रहा है, जबकि एपल क्लीन और कंट्रोल्ड जूम रिजल्ट देने की कोशिश करता है.
वीडियो रिकॉर्डिंग में प्रो-लेवल की लड़ाई
वीडियो कैप्चरिंग में एपल अभी भी सबसे आगे माना जाता है. iPhone 17 Pro Max ProRes RAW, Apple Log 2, Dolby Vision HDR और 120fps हाई-क्वालिटी रिकॉर्डिंग के साथ आता है, जो प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स का फेवरेट है. Samsung Galaxy S26 Ultra 8K वीडियो, HDR10+ और ProVisual Engine आधारित एडवांस्ड स्टेबलाइजेशन के साथ मुकाबला करने को तैयार है. सैमसंग ज्यादा कंट्रोल और कस्टम सेटिंग्स देता है, जबकि एपल रेडी-टू-शेयर सिनेमैटिक वीडियो आउटपुट पर जोर देता है.
AI और इमेज प्रोसेसिंग में बड़ा फर्क
एपल A19 Pro चिप के साथ अपनी जोड़कर नैचुरल कलर, डायनामिक रेंज और कंसिस्टेंट रिजल्ट देता है. फोटो क्लिक करते ही परफेक्ट आउटपुट मिल जाता है. वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra अपग्रेडेड AI और ProVisual Engine के जरिए कलर, स्किन टोन और डिटेल को सॉफ्टवेयर लेवल पर बेहतर बनाने पर फोकस करेगा. एपल ऑटोमैटिक और स्मार्ट प्रोसेसिंग देता है, जबकि सैमसंग AI एन्हांसमेंट के साथ ज्यादा डायनामिक और कस्टमाइज्ड रिजल्ट देने की कोशिश करेगा.


