score Card

देश में Pova 7 सीरीज लाने की तैयारी में Tecno, मिलेगी 6,000mAh बैटरी, 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग

हाल ही में, Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Ultra 5G, मॉडल नंबर LJ7 और LJ9 के साथ, Google Play कंसोल पर लिस्ट किए गए थे। दोनों फोन में 8GB रैम होने और Android 15 चलाने की खबर थी। बेस वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 या Dimensity 7300X चिपसेट हो सकता है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

Tech News: टेक्नो ने हाल ही में भारत में पोवा कर्व 5जी लॉन्च किया था। अब कंपनी पोवा 7 सीरीज लाने जा रही है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पोवा 7 और पोवा 7 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस में नजर आए हैं। इसी बीच एक नई लीक में अल्ट्रा वेरियंट की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। इसमें फोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए गए हैं। बता दें कि टेक्नो ने भारत में पोवा 6 प्रो 5जी और पोवा 6 नियो 5जी को मार्च और सितंबर 2024 में लॉन्च किया था। टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) की एक्स पोस्ट के मुताबिक टेक्नो पोवा 7 अल्ट्रा 5जी इसी महीने लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर ने सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन के महीने के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

त्रिभुजाकार रियर कैमरा मॉड्यूल 

टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए Tecno Pova 7 Ultra 5G के डिज़ाइन रेंडर में फोन पर एक त्रिकोणीय रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इस मॉड्यूल के चारों ओर एक एलईडी लाइट स्ट्रिप है। यह डिज़ाइन कंपनी द्वारा इस साल की शुरुआत में शेयर किए गए आधिकारिक टीज़र से मेल खाता है। ध्यान रहे कि Tecno ने अभी तक 'Pova 7' नाम की पुष्टि नहीं की है।

1.5K AMOLED डिस्प्ले 

मिली जानकारी के मुताबिक, Tecno Pova 7 Ultra 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट हो सकता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट देगा। दावा किया जा रहा है कि यह फोन 120fps PUBG गेमप्ले को सपोर्ट करेगा। हाल ही में, Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Ultra 5G, मॉडल नंबर LJ7 और LJ9 के साथ Google Play कंसोल पर लिस्ट किए गए थे। दोनों फोन में 8GB रैम और Android 15 होने की खबर थी। बेस वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 या Dimensity 7300X चिपसेट हो सकता है।

calender
08 June 2025, 01:48 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag