Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Tuesday, 21 February 2023
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ी, स्टेट गवर्नमेंट प्लेन से भोपाल लाया गया
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को रीवा जिले के ग्राम मनगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन गिरीश गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ गई
Monday, 20 February 2023
मध्य प्रदेश: 413 नगरीय निकायों की सड़कों का 'कायाकल्प अभियान' एवं प्रथम किश्त का अंतरण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में 413 नगरीय निकाय की सड़कों के कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति की और प्रथम किस्त के रूप में 350 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक से जारी किए
Wednesday, 15 February 2023
मध्य प्रदेश: सनातन बोर्ड बनना चाहिए, बोलीं सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर- वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन ले सकता है
भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन बोर्ड बनाए जाने का समर्थन किया है। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड भी होना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, मंदिरों को हिंदुओं के बच्चों की शिक्षा, उनकी दवा और नए मंदिर के निर्माण को देखना चाहिए
Monday, 13 February 2023
भोपाल में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारी बाइक को टक्कर, एक छात्र की मौत दूसरा गंभीर
राजधानी के भोपाल होशंगाबाद मार्ग पर बरखेड़ा के समीप मोटरसाइकिल से औबेदुल्लागंज के मॉडर्न स्कूल जा रहे छात्रों को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर अवस्था मे भोपाल रेफर के लिए किया गया है
Thursday, 09 February 2023
मध्य प्रदेश: जानलेवा जश्न, बर्थडे मना रहे युवक के चेहरे पर स्प्रे छिड़कने से लगी आग
राजधानी भोपाल में जन्मदिन मना रहे एक युवक के चेहरे पर स्प्रे छिड़कने के बाद उसके चेहरे पर आग लग गई। चेहरे पर आग लगने से युवक का चेहरा झुलस गया लेकिन उसकी जान बच गई। जश्न मनाने के लिए अक्सर लोग इस स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं
Wednesday, 08 February 2023
फिल्म अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी में जीता स्वर्ण, खाली हाथ रहा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। बता दें कि पहले दिन मंगलवार को छह इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। वेदांत माधवन की इसमें सबसे अधिक चर्चा रही। फिल्म अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। वेदांत ने स्वर्ण पदक जीता
Thursday, 02 February 2023
मध्य प्रदेश: स्कूल प्रबंधन से नाराज छात्र ने लगाई चौथी मंजिल से छलांग, नीचे खड़े पुलिस अधिकारी पर आकर गिरा
राजधानी के कोलार इलाके में एक छात्र चार मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और छत की मुंडेर पर बैठकर वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। दरअसल, छात्र स्कूल प्रबंधन से नाराज था, क्योंकि स्कूल प्रबंधन उसे दसवीं पास करने के बाद भी 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं दे रहा था
Tuesday, 31 January 2023
मध्य प्रदेश: कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे अधिकारियों से बात
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में की लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री और विधायकों के बाद अब अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में करीब आधा दिन अधिकारियों से चर्चा के लिए आरक्षित रखा गया है
Thursday, 26 January 2023
Republic Day 2023: जबलपुर में सीएम शिवराज ने और राज्यपाल ने भोपाल में किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। बता दें कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह राज्यपाल के साथ रहेंगे
Wednesday, 25 January 2023
मध्य प्रदेश में फिल्म 'पठान' को लेकर जमकर भड़का विरोध, भोपाल में बंद कराई टिकट खिड़की, इंदौर में शो कैंसल, ग्वालियर में किया चक्काजाम
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पठान' बुधवार 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज के साथ ही हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदेश के कई शहरों में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
Tuesday, 24 January 2023
काम की तलाश में शहडोल से भोपाल गई युवती के साथ, सूने मकान में ले जाकर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म
जिले के सीधी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटने के बाद पीड़िता भोपाल से भागकर शहडोल पहुंची।
Tuesday, 24 January 2023
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार
श्री बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा जो भी किया जा रहा है, वह शास्त्र सम्मत है। भगवान की कृपा से सब कुछ संभव है। हमेशा अच्छे काम पर ही सवाल उठाए जाते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाना ठीक उस कहावत की तरह है, हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंकें हजार
Tuesday, 17 January 2023
मध्य प्रदेश: भोपाल में नौवीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता अपने पड़ोसी के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और एक खंडहर में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया