Ipl 2023 की ताजा ख़बरें
Sunday, 26 March 2023
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग से पहले सभी 10 टीमें अपनी नई जर्सी का अनावरण कर रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।
Thursday, 23 March 2023
New IPL Rules: दोगुना होगा आईपीएल का रोमांच, अब टॉस के बाद चुनी जाएगी टीम, फील्डर विकेटकीपर की गलती पर लगेगी पेनल्टी
IPL 2023 के मुकाबले शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं और इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल को लेकर कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों से दो टीमों के बीच और भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, साथ ही रोमांच भी दोगुना होगा।
Wednesday, 22 March 2023
IPL 2023 CSK vs GT: फैंस के दिलों पर छाई माही और हार्दिक की जोड़ी, पहले मुकाबले से पहले ही बिक गए सारे टिकट
IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा, जहां पर पहला मुकाबला पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और IPL की ट्रॉफी पर 4 बार कब्ज़ा जमाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। ऐसे में IPL के पहले मुकाबले की सारी टिकटें 10 दिन पहले ही बिक चुकी है।
Tuesday, 21 March 2023
IPL इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ मुकाबले, एक में क्रिस गेल ने किया कमाल तो दूसरे में दर्शक बोले- 'माही मार रहा है'
IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL का खिताब जीतने के लिए 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। IPL के इतिहास में कुछ बेहद रोमांचक मुकाबले हुए हैं, उन मुकाबलों देखने के बाद दर्शक भी हैरान रह गए थे
Monday, 20 March 2023
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल काइल जैमीसन के बदले इस खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल
चोटिल काइल जैमीसन की जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांडा मेगाला को अपनी टीम में शामिल किया है। दिसंबर की मिनी- नीलामी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को 1 करोड़ रुपए में साइन किया गया था
Monday, 20 March 2023
IPL 2023: बिना चिकन के बटर चिकन खाते है महेंद्र सिंह धोनी, रॉबिन उथप्पा ने धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक दिलचस्प तथ्य का खुलासा किया है। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान खाने के मामले में काफी अजीब हैं। रॉबिन उथप्पा और महेंद्र सिंह धोनी एक- दूसरे को करीब दो दशकों से जानते हैं
Saturday, 18 March 2023
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लिया एक बड़ा फैसला, दो दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी को हमेशा के लिए करेगी रिटायर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स की जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है। क्रिकेट जगत के दोनों दिग्गजों को 26 मार्च को IPL के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। जर्सी नंबर रिटायर करने की पुष्टि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है
Saturday, 18 March 2023
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के अलावा यह भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) जैसे टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि T20 में खेल बहुत जल्दी बदलता है। हालांकि इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालना आसान काम नहीं है
Thursday, 16 March 2023
IPL इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 टीमें, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर किस नंबर पर कायम है
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के 16वें सीजन की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। IPL का 16वां सीजन यानी IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने- सामने होंगी, लेकिन क्या आप जानते है कि IPL के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल किस- किस टीम ने बनाया है
Monday, 13 March 2023
IPL 2023 शुरू होने से ठीक पहले ऋषभ पंत ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, हादसे के बाद रखा पहला कदम
भारतीय टीम के विकेटकीपर और धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय अपने रिकवर पीरियड पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे
Sunday, 05 March 2023
IPL 2023: होली से पहले मैदान पर लौटे MS DHONI, नेट्स पर किया जमकर अभ्यास
31 मार्च से आईपीएल सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने बल्ला थाम लिया है। होली से पहले धोनी अब मैदान पर लौट गए है इस दौरान उन्होंने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया।
Saturday, 04 March 2023
महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी में दिखाया अपना जलवा, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया कप्तान का वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 की तैयारियां लगभग शुरू कर दी हैं। बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने नेट्स पर बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया और कई सारे आकर्षक शॉट्स भी लगाए
Tuesday, 28 February 2023
IPL 2023: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए पूरे सीजन से बाहर
आईपीएल सीजन-16 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले जसप्रीत बुमराह चोट के चलते आईपीएल के सीजन-16 से बाहर हो गए है। बता दें, पिछले साल सिंतबर से बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे है अभी तक बुमराह पीठ की चोट से उबरे नहीं है जिसके चलते उनको क्रिकेट मैदान पर वापसी करने और समय लगने वाला है।