Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Thursday, 09 February 2023
अजित डोभाल ने पुतिन से की मुलाकात, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
Thursday, 09 February 2023
अडानी मुद्दे पर संजय सिंह ने सदन में निलंबन का बिजनेस नोटिस किया पेश
Wednesday, 08 February 2023
Delhi: सीएम केजरीवाल ने एएसआई शंभू दयाल के परिजनों को सौंपी एक करोड़ की सम्मान राशि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने मायापुरी में एक स्नैचर को पकड़ने की कोशिश के दौरान मारे गए मृतक सहायक उप-निरीक्षक शंभू दयाल के परिजनों को से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा है।
Wednesday, 08 February 2023
Delhi Metro: दिल्ली में जल्द शुरू होने जा रही पहली रिंग मेट्रो, एनसीआर के शहरों का सफर होगा आसान
दिल्ली में जल्द ही रिंग मेट्रो की शुरुआत होने जा रही है। माना जा रहा है कि अगले साल 2024 तक इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कामों के पूरे होने की उम्मीद है। देश की पहली रिंग मेट्रों की शुरूआत के बाद यह देश का पहला सबसे बड़ा सिंगल कॉरिडोर होगा। जानकारी के मुताबिक, इसकी लंबाई 71.15 किलोमीटर होगी।
Wednesday, 08 February 2023
लोकसभा में पीएम मोदी का राहुल पर निशाना, कहा- कुछ लोगों का ईको सिस्टम उछल रहा था
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद देश की दोनों में संसद में बजट सत्र की शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे है।
Sunday, 05 February 2023
जातिवाद पर बोले मोहन भागवत, 'जाति भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई'
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जातिवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जाति भगवान ने नहीं बल्कि पंडितों ने बनाई है। भागवत मान ने कहा कि धर्म के अनुसार कर्म करो। समाज की उन्नति के लिए काम करना यही धर्म है। सिर्फ अपने बारे में सोचना और पेट भरना धर्म नहीं है।
Sunday, 05 February 2023
Bihar: सीवान में दसवीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले
बिहार के सीवान जिले में एक ट्रक ने दसवीं की छात्रा को रौंद दिया है। इसके बाद लोगों ने छात्रा के शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हाईवे से खदेड़ दिया।
Saturday, 04 February 2023
Delhi: जी20 सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के कायाकल्प के लिए केंद्र से मांगा फंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 सम्मेलन की तैयारियों का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए दिल्ली सरकार सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत समेत अन्य कायाकल्प के कार्यों को कार्य शुरू करने वाली है। हालांकि, दिल्ली सरकार को इस काम को करने के लिए बजट कम पड़ रहा है। अब इसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार अतिरिक्त फंट की मांग की है।
Saturday, 04 February 2023
Delhi: दिल्लीवासियों को मिली नीली झील की सौगात, पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन
दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने नीली झील की सौगात दी है। अब प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठाने के लिए दिल्लीवासियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यादि आप भी दिल्ली में रहते है और छुटियों में किसी ऐसी जगह जाने का प्लान रहे हैं, जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झील-झरना और अपनों के साथ सुकून भरे पल बिता सकें तो आपकों कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
Friday, 03 February 2023
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, भू-राजनीति स्थिति पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि मैनेट रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर भी हैं।
Friday, 03 February 2023
कृष्णगुरू जी ने जिस प्राचीन भारतीय परंपरा को बढ़ाया वह आज भी गतिमान हैः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व शांति के लिए 'कृष्णगुरु एक नाम' अखंड कीर्तन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान, सेवा और मानवता की जिस प्राचीन भारतीय परंपरा को कृष्ण गुरू जी ने आगे बढ़ावा वो आज भी निरंतर गतिमान है।
Friday, 03 February 2023
Tripura: उनाकोटी में बोले जेपी नड्डा, कहा-कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं सोएगा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा के दौरे पर है। शुक्रवार को जेपी नड्डा ने उनाकोटी में जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग है।
Friday, 03 February 2023
MCD Mayor election: आप मेयर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका ली वापस
आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर चुनाव कराने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि था कि एमसीडी चुनाव छह फरवरी को होने वाला है। इसके बाद शैली ओबेरॉय ने अपनी याचिका वापस ले ली है।
Wednesday, 01 February 2023
बजट पर बोले सीएम केजरीवाल, कहा-'दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुधवार को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया है। बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष और सत्ता पक्ष की ओर से काफी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सरकार इस बजट को अच्छा बता रही है तो वहीं विपक्ष को इस बजट से काफी नाराजगी है। बजट को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "दिल्ली वालों के साथ सौतेला बर्ताव किया गया।"
Wednesday, 01 February 2023
Union Budget 2023: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, देश में बनाएं जाएंगे 50 नए एयरपोर्ट
मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि देश में नए 50 एयरपोर्ट खुलेंगे। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार उन्नत लैंडिंग को पुनर्जीवित करने का काम करेगी।