रातों-रात 3 हजार से हो गए 3.5 लाख फॉलोअर्स! ऐरा रावत असली है या AI का कमाल? सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

भारत बनाम अमेरिका टी20 मैच के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी को भ्रमित कर दिया है. इस इमेज में एक लड़की है, जिसे देख हर कोई एआई बता रहा है.

Sonee Srivastav

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में भारत बनाम अमेरिका मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी एक लड़की की तस्वीर और वीडियो अचानक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसका नाम आयरा रावत बताया जा रहा है. नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट में टीम इंडिया को सपोर्ट करती उनकी क्लिप्स और फोटोज ने लोगों का ध्यान खींचा है, आइए जानते हैं आखिर इस फोटो को इतना वाइरल क्यों किया जा रहा है. 

रातों-रात फॉलोअर्स में आई उछाल

मैच के बाद आयरा रावत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स सिर्फ 3 हजार से बढ़कर 3.5 लाख से ज्यादा हो गए. लोग उन्हें 'स्टैंड्स वाली लड़की' या 'वायरल क्रिकेट फैन' कहने लगे. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की बड़ी फैन बताई जा रही है, लेकिन जल्द ही सवाल उठने लगे- क्या ये असली इंसान हैं या सिर्फ AI से बनी इमेज?

AI जनरेटेड लग रही तस्वीरें

कई यूजर्स ने नोटिस किया कि आयरा की तस्वीरें बहुत ज्यादा परफेक्ट हैं- चेहरा स्मूद, लाइटिंग सही, कोई भी कमी नहीं. कुछ AI इमेज डिटेक्टर टूल्स ने भी इन्हें AI-जनरेटेड बताया. नाम में भी 'AI' का हिस्सा 'Aira' लोगों को शक दिला रहा है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनकी कुछ फोटोज AI से बनी लगती हैं, और ये वायरल फेम का एक नया ट्रिक हो सकता है.

AI इंफ्लुएंसर क्या होता है?

AI इंफ्लुएंसर ऐसे वर्चुअल कैरेक्टर होते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3D टेक्नोलॉजी से बनाए जाते हैं. ये सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, ब्रांड्स प्रमोट करते हैं और लाखों फॉलोअर्स कमाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इनका कोई वजूद नहीं होता।

मशहूर उदाहरण है Lil Miquela. दरअसल 2016 में बनाई गई इस वर्चुअल मॉडल के इंस्टाग्राम पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो Prada, Calvin Klein जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती है और सालाना करोड़ों कमाती है. 

AI इंफ्लुएंसर का चलन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2026 तक इंफ्लुएंसर मार्केटिंग का बड़ा हिस्सा AI वाले कैरेक्टर्स का हो सकता है. Ogilvy जैसी कंपनियों ने अनुमान लगाया कि इंफ्लुएंसर बजट का 30% तक AI इंफ्लुएंसर्स को जाएगा. ग्लोबल मार्केट 2026 तक 40 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.

आयरा रावत के केस में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन ये घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर अब AI और हकीकत की पहचान मुश्किल हो गई है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag