भारत से बहुत कुछ सीख सकता है यूरोप, टूरिस्ट महिला ने कही दिल जीतने वाली बातें

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है, जिसमें भारत आई एक लिथुआनियाई महिला ने यूरोप और पश्चिमी देशों के लोगों को भारतीय संस्कृति से सीखने लायक 5 सबसे महत्वपूर्ण बातें बताई हैं.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: भारत की समृद्ध संस्कृति, विविध खान-पान और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए हर साल दुनिया भर से लाखों विदेशी सैलानी यहां आते हैं. इनमें से कई पर्यटक भारत के इस कदर कायल हो जाते हैं कि वे यहीं के रंग में रंग जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है, जिसमें भारत आई एक लिथुआनियाई महिला ने यूरोप और पश्चिमी देशों के लोगों को भारतीय संस्कृति से सीखने लायक 5 सबसे महत्वपूर्ण बातें बताई हैं.

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @monika_kunzeswari नामक हैंडल से शेयर किया गया है. महिला ने कहा कि यूरोप आज उन बुनियादी मूल्यों को खो रहा है, जो भारत के छोटे शहरों और गांवों में आज भी जीवित हैं. उसने पांच बातें बताई हैं जो यूरोप के लिए बड़ा सबक हैं.

अतिथि देवो भव

भारत में मेहमानों के साथ जिस तरह का सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है, वह वास्तव में अद्भुत है. अगर कोई अनजान भी घर आ जाए, तो उसे भोजन कराना, चाय परोसना और उनका खुले दिल से स्वागत करना यहां बुनियादी शिष्टाचार माना जाता है.

एक-दूसरे की मदद करना

भारतीय समाज की दूसरी सबसे बड़ी ताकत यहां की सामुदायिक भावना है. भारत में लोग एक-दूसरे की निस्वार्थ मदद करते हैं दोस्त दोस्तों के काम आते हैं और पड़ोसी एक-दूसरे के सुख-दुख से वाकिफ होते हैं. महिला ने कहा कि आज पश्चिम में बहुत से लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं और वहां डिप्रेशन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसी सामुदायिक भावना का खत्म हो जाना है.

भोजन का सम्मान

भारत में भोजन को केवल जल्दबाजी में उपभोग करने की वस्तु नहीं माना जाता, बल्कि उसे पूरा सम्मान देकर परिवार के साथ बैठकर खाया जाता है.

व्यक्तिगत स्वच्छता

महिला ने इसकी विशेष रूप से सराहना की. उन्होंने कहा कि रोजाना नियम से नहाना, साफ-सुथरे कपड़े बदलना और खुद को हमेशा तरोताजा रखना.

जीवन का वास्तविक आनंद 

महिला ने इसे अपना सबसे पसंदीदा पहलू बताया. भारत में त्योहार, शादी-ब्याह, नाचना, गाना और सब कुछ भूलकर साथ मिलकर जश्न मनाना एक आम बात है. यहां के लोगों को जीवन का आनंद लेने के लिए किसी विशेष कारण की आवश्यकता नहीं होती. यूरोप के लोग आधुनिक जीवन में इतने मशीनी हो गए हैं कि वे खुलकर मुस्कुराना ही भूल गए हैं.

पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग भारत के सकारात्मक पक्ष को उजागर करने के लिए इस विदेशी महिला की जमकर सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग भारत के सकारात्मक पक्ष को उजागर करने के लिए इस विदेशी महिला की जमकर सराहना कर रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो