Meta Layoff: मेटा कंपनी ने फिर कर्मचारियों की बड़ी छंटनी, हजारो कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Meta Layoff: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बार फिर से भारी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है। हालांकि पहले भी कंपना ने कर्मचारियों की छटनी की की हुई थी।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Meta Layoff: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बार फिर से भारी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है। हालांकि पहले भी कंपना ने कर्मचारियों की छटनी की की हुई थी।

Meta Layoff Update: मेटा कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को एख मसेज दिया है जिसमें उन्होंने ने लिखा है की हम अपने समूह से 10,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहे है, साथ ही जुकरबर्ग ने अपने टीम से ये भी कहा की कुछ ऐसे पद है जिसपर 5000 कर्मचारियों का चयन करना था जिसे खत्म करने का फैसला लिया गया है।

मेटा द्वारा कर्मचारियो की छंटनी को रिस्ट्रक्चरिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। आपको बता दें की मेटा अपने संगठन के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसलिए कंपनी कम प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स को रद्द करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों के छंटनी के अलावा हायरिंग भी घटाने का फैसला लिया है। आपको बता दें की मेटा ने 10 हजार कर्मचारियो की छंटनी करने से कंपनी के शेयर में शानदार तेजी के साथ 2 फिसदी का उछाल देखने को मिली है।

क्या है छंटनी की वजह

मेटा कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी टेक कंपनियों पर मडराता संकट भी है। औऱ उपर से मेटा के बेकार नतीजों ने परेशानी को और अधिक बढ़ा रखी है। मेटा को विज्ञापन से कमाई में नुक्सान हुआ है।

साल 2022 में मेटा कंपनी ने 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी किया था। आपको बता दें की फेसबुक की स्थापना 2004 में की गई थी, इन 18 सालों में पहली बार इतनी बड़ी छंटनी करने का कंपनी ने फैसला लिया है। यह छंटनी डिजिटल विज्ञापन से होने वाले रेवेन्यू में भारी गिरावट की ओर इशारा करता हुआ देखा जा रहा है।

अमेरिका पर टुटा मंहगाई का पहाड़

अमेरिका में मंहगाई सातवें आसमान तक पहुंच गया है। देश कर्ज से परेशान था कि एक और परेशानी अमेरिका के दरवाजे पर दस्तक देदी है। दरअसल अमेरिका में सिंग्नेचर बैंक क्राइसिस, सिलिकन वैली बैंक ने वहां के टेक कंपनियों के भारी संकट के बाद अब बैंकिंग संकट भी खड़ा हो गया है।

इन सब संकटो के बिच मेटा ने भी छंटनी का एलान किया है जिससे अमेरिका के अर्थव्यवस्था पर घने संकट का बादल छा गया है। अमेरिका में मंदी आने तक की आंशका जताई जा रही है।

calender
15 March 2023, 01:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो