score Card

Priyanka Chopra Daughter:पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने सुनाई बेटी मालती की आवाज

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेहाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस की बेटी मालती को हंसते हुए सुना जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक मलाती की क्यूट स्माइल पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों मेंबनी रहती है ऐसे में अभिनेत्री एक बार फिर अपनी बेटी की वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोर रही है। लंबे समय से फैंस उनकी बेटी मालती मैरी की आवाज सुनने के लिए बेताब थे, आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियली अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी मालती स्ट्रोलर में पार्क में घूम रही है। स्ट्रोलर में से मालती की हंसने की आवाज सुनाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो में मालती का चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन लगातार उसके पांव हिलते हुए दिख रहे हैं।

न्यू जर्सी में प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी के साथ बिता रहे समय की झलकियाँ साझा की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन भी दिया है जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा है, हम सेंट्रल पार्क में टहलना पसंद करते हैं’’। इस वीडियो में मालती मैरी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा की भी हंसने की आवाज सुनाई दे रही हैं।

प्रियंका ने पहली बार शेयर की बेटी की ऐसी वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी की आवाज फैंस ने पहली बार सुना है। इस वीडियो में मालती ने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है,  जो लगातार खुशी से अपने पैर हिलाती हुई नजर आ रही है। प्रियंका ने इस वीडियो के शेयर करते हुए साउंड ऑन एड किया है।

  नीचे देखें वीडियो

मालती की आवाज सुनने के बाद फैंस लुटा रहे बेशुमार प्यार

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर जहां फैंस प्यार लुटा रहे हैं वही उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपार स्नेह जताया है। निक जोनस के भाई फ्रैंकलिन जोनस ने रोते हुए इमोजी शेयर किया है। वही एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूजा  ने लिखा है, ओह माय हार्ट, इसके अलावा काजल अग्रवाल ने भी मालती पर प्यार लुटाते हुए रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट किया है। 

calender
08 May 2023, 12:33 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag