Operation Sindoor के दौरान भारतीय मिसाइलों के खौफ से ईरान जाकर छिपे थे PAK वॉरशिप...सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इस कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने अपने युद्धपोत कराची से हटाकर ईरान सीमा के पास छिपा दिए. सैटेलाइट तस्वीरों ने इसकी पुष्टि की. भारतीय सेना की रणनीति और जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर की मांग करनी पड़ी.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

Operation Sindoor : भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात एक विशेष सैन्य कार्रवाई की, जिसका नाम "ऑपरेशन सिंदूर" रखा गया. इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में छिपे आतंकी ठिकानों को तबाह करना था. सेना ने इस दौरान 9 बड़े आतंकी अड्डों को निशाना बनाया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया.

सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा

बता दें कि इस ऑपरेशन के बाद, अमेरिका की एक स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं. इन तस्वीरों से यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की नौसेना ने अपने युद्धपोत (Warships) कराची बंदरगाह से हटाकर एक दूसरी जगह ग्वादर के पास शिफ्ट कर दिए. ग्वादर बंदरगाह ईरान की सीमा के पास स्थित है, जहां से ईरानी बॉर्डर सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है. यह स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान को भारतीय हमलों से इतना डर लग गया था कि उसने अपने जहाजों को बचाने के लिए दूर छुपा दिया.

PAK सेना ने कराची से हटाए युद्धपोत
सैटेलाइट इमेज में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान नौसेना ने अपने युद्धपोतों को कराची के नौसैनिक गोदाम से हटा दिया और उन्हें व्यावसायिक पोर्ट टर्मिनल पर शिफ्ट किया. इसका उद्देश्य था – उन्हें भारतीय मिसाइलों के हमले से बचाना. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दिखाता है कि पाकिस्तान की नौसेना की तैयारी कमजोर थी, और उसे डर था कि अगर भारत ने समुद्र से हमला किया तो उनके जहाज तबाह हो सकते हैं.

भारतीय सेना के प्रहार से दहशत में आया पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कुछ शहरों पर हमले की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. इसके उलट, भारत ने फिर से जवाबी हमला किया. इस दौरान पाकिस्तान की सेना पूरी तरह से दबाव में आ गई और वह रक्षा की मुद्रा में चली गई.

सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने लगाई गुहार 
भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और अंततः सीजफायर (युद्धविराम) की मांग करनी पड़ी. यह दर्शाता है कि भारत की रणनीति और ताकत के सामने पाकिस्तान ज्यादा देर टिक नहीं सका. एक रक्षा विश्लेषक के अनुसार, यह तस्वीरें बताती हैं कि पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था में भारी खामी थी और युद्ध के समय वह अपनी संपत्ति को सुरक्षित नहीं रख सका, बल्कि उसे दूसरे देश की सीमा के पास छिपाना पड़ा.

भारत ने नाकाम किया घुसपैठ की कोशिश 
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी आतंकवादियों ने कई बार भारत में घुसपैठ की कोशिशें कीं, लेकिन हर बार भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया. सेना ने न सिर्फ सीमा की सुरक्षा की, बल्कि कई आतंकियों को मार गिराया. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की ताकत और रणनीतिक कौशल को पूरी दुनिया के सामने रखा. पाकिस्तान की नौसेना की यह हरकत उसके डर और हार को दर्शाती है. भारत की सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से देश सुरक्षित रहा और आतंकी मंसूबे नाकाम हुए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag