score Card

इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट ठुकराना पड़ा महंगा, B.Tech छात्र को अगवा कर की गई बेरहमी से पिटा

फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट ठुकराने की सजा. तीन बदमाशों ने बी.टेक छात्र को कॉलेज से लौटते वक्त अगवा कर बेरहमी से पीटा और धमकाया. पुलिस ने पहले FIR दर्ज नहीं की लेकिन डीसीपी से शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ और जांच शुरू किया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Faridabad Student Kidnapping: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना एक इंजीनियरिंग छात्र के लिए खौफनाक अनुभव बन गया.  छात्र को पहले अगवा किया गया और फिर कुछ युवकों ने मिलकर उसकी बर्बरतापूर्वक पिटा. यह पूरी घटना फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी की है जिसने सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अपराधों और युवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित छात्र बी.टेक प्रथम वर्ष का छात्र है जिसका नाम ध्रुव कुमार बताया गया है. छात्र के पिता मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में एक लड़की ने उनके बेटे को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे ध्रुव ने अस्वीकार कर दिया. इसके बाद जो कुछ हुआ वह किसी के लिए भी अकल्पनीय है.

फ्रेंड रिक्वेस्ट ठुकराने का नतीजा

शिकायत के अनुसार फ्रेंड रिक्वेस्ट नामंजूर होने के बाद लड़की ने ध्रुव को अपशब्द कहे. यहीं से मामला और अधिक बिगड़ गया. 12 सितंबर को जब ध्रुव कॉलेज से लौट रहा था, तब नीलम चौक के पास से उसे तीन युवकों ने अगवा कर लिया. आरोप है कि हर्ष भड़ाना, लक्की और एक अन्य युवक ने ध्रुव को बाइक पर जबरन बैठाया जबकि वह लड़की दूसरी बाइक पर पीछे-पीछे चलती रही.

 चौक पर की गई बेरहमी से पिटाई और दी गई जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने ध्रुव को सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा और फिर उसे प्याली चौक पर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस हिंसा के बाद पीड़ित और उसके परिजन बेहद डरे और सहमे हुए हैं. पीड़ित के पिता मनोज कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की. जब कई दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने 12 सितंबर को DCP एनआईटी से मिलकर पूरी घटना का ब्यौरा दिया. इसके बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों से हो रही पूछताछ

कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने जानकारी देते हुए कहा कि ध्रुव ने पहले इस मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की बात कही थी. लेकिन अब जब उसने औपचारिक शिकायत दी है तो मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.


इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया सिर्फ संवाद का जरिया नहीं बल्कि आज के समय में झगड़े और अपराध की वजह भी बनता जा रहा है. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर छोटी सी बात भी हिंसक रूप ले सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतनी चाहिए और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत कानूनी सहायता लेनी चाहिए.

calender
19 September 2025, 11:33 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag