iPhone 17 Series Sale Begins: भारत में iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू... जानें कीमत, स्पेशल डिस्काउंट और EMI ऑफर
Apple का लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अब आप ऑफलाइन स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं.

iPhone 17 Series Sale Begins: Apple का सबसे नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च के लगभग 10 दिन बाद, ग्राहक आज यानी 19 सितंबर, 2025 से आखिरकार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित चार नए मॉडल अब आप ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में नए Apple स्टोर्स में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के विकल्प से ग्राहक बिना लाइन में खड़े हुए सीधे घर पर डिलीवरी भी प्राप्त कर सकते हैं. Apple के साथ-साथ कई रिटेल स्टोर्स अपने पहले सेल ऑफर और डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.
#WATCH | Maharashtra: Apple begins its iPhone 17 series sale in India; a large number of people throng the company's store in Mumbai's BKC pic.twitter.com/8XXm0lk445
— ANI (@ANI) September 19, 2025
#WATCH | Karnataka | A large number of people throng the Apple store in Bengaluru's Phoenix Mall Of Asia as the company begins its iPhone 17 series sale in India from today pic.twitter.com/GNAzDxjTZw
— ANI (@ANI) September 19, 2025
भारत में iPhone 17 Series और iPhone Air की कीमतें
-
iPhone Air (256GB): ₹1,19,900
-
iPhone Air (512GB): ₹1,39,900
-
iPhone Air (1TB): ₹1,59,900
-
iPhone 17 (256GB): ₹82,900
-
iPhone 17 (512GB): ₹1,02,900
-
iPhone 17 Pro (256GB): ₹1,34,900
-
iPhone 17 Pro (512GB): ₹1,54,900
-
iPhone 17 Pro (1TB): ₹1,74,900
-
iPhone 17 Pro Max (256GB): ₹1,49,900
-
iPhone 17 Pro Max (512GB): ₹1,69,900
-
iPhone 17 Pro Max (1TB): ₹1,89,900
-
iPhone 17 Pro Max (2TB): ₹2,29,900
iPhone 17 सीरीज की सेल पर ऑफर
Apple के ऑफर
-
Axis Bank, ICICI Bank और American Express कार्ड पर ₹10,000 इंस्टेंट कैशबैक
-
6 महीने नो-कॉस्ट EMI
-
Apple Trade-In ऑप्शन से पुराने डिवाइस पर ₹64,000 तक की बचत
Reliance Digital
-
iPhone 17 पर ₹6,000 का डिस्काउंट
-
iPhone Air और iPhone 17 Pro मॉडल पर ₹4,000 का डिस्काउंट
-
बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्प उपलब्ध
Croma
-
iPhone 17 पर ₹6,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट
-
एक्सचेंज बोनस ₹12,000 तक
-
6 महीने की EMI उपलब्ध
-
Apple एक्सेसरीज पर 20% तक की छूट
Vijay Sales
-
स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल पर ₹6,000 की छूट
-
2TB iPhone 17 Pro मॉडल पर ₹4,000 की छूट
-
पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर नया iPhone खरीदने पर कीमत में भारी कमी


