भारत ने इस देश के साथ पक्की की 'ब्रह्मोस मिसाइल' की डील, जानें कितने में हुआ सौदा?

भारत ने रक्षा क्षेत्र में 'मेड इन इंडिया' की उपलब्धियों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है. फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के बाद, अब एक और महत्वपूर्ण सौदा किया गया है. इस मित्र राष्ट्र के साथ 3800 करोड़ रुपये की डील ने भारत की सामरिक क्षमताओं को और मजबूत किया है.

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma

India Indonesia Defense Deal: डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. भारत ने इंडोनेशिया के साथ ₹3800 करोड़ (450 मिलियन डॉलर) की ब्रह्मोस मिसाइल डील को अंतिम रूप दे दिया है. यह डील भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर 'मेड इन इंडिया' उपकरणों की बढ़ती मांग को दर्शाती है. इससे पहले भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें बेची थीं.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत आए थे. उनके साथ आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस मुख्यालय का दौरा किया और सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की क्षमताओं का निरीक्षण किया. इंडोनेशियाई नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद अली के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय अधिकारियों के साथ रक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर गहन चर्चा की.

ब्रह्मोस - भारत-रूस का साझा प्रयास

वहीं आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है, जिसे दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिना जाता है. यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा से दागी जा सकती है. इसकी गति मैक 2.8 है, जो ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज है. वर्तमान में 290 किमी से लेकर 500 किमी तक मारक क्षमता वाले संस्करण उपलब्ध हैं.

फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया बना दूसरा खरीदार

बताते चले कि यदि यह डील पूरी तरह से लागू होती है, तो इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश बनेगा. इससे पहले, जनवरी 2022 में भारत ने फिलीपींस के साथ $375 मिलियन की डील की थी, जिसके तहत उसे ब्रह्मोस मिसाइल बैटरियां दी गई थीं. अप्रैल 2024 में भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी थी.

भारत-इंडोनेशिया के संबंध होंगे और मजबूत

इसके अलावा आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत और इंडोनेशिया रक्षा आपूर्ति श्रृंखला और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं. इंडोनेशिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण साझेदार है.''

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag