झारखंड के गिरिडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो देखते ही देखते इलाके में चर्चा का विषय बन गया. धनबाद जिले के गोविंदपुर में रहने वाला सुनील कुमार महतो अपनी प्रेमिका से विवाह करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

Yashika Jandwani

रांची: आपने प्यार में सात समुंदर पार करने और एक दूसरे के लिए जान देने जैसी कहानियां तो बहुत सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा मामला देखा है जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद में मोबाइल के टावर पर चढ़ जाए. बता दें, हाल में झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो देखते ही देखते इलाके में चर्चा का विषय बन गया. क्या है पूरा माजरा चलिए जानते है. 

7 घंटे तक चला ड्रामा 

जानकारी के अनुसार, यह हाईवोल्टेज ड्रामा उस वक्त हुआ जब धनबाद जिले के गोविंदपुर में रहने वाला सुनील कुमार महतो अपनी प्रेमिका से विवाह करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. हालांकि सुनील कुमार महतो पहले से ही शादीशुदा है लेकिन इसके बावजूद वह युवती से शादी करने अपनी जिद पर अड़ा. रहा. घटना ही जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, वैसे भी आस पास भीड़ जमा हो गई और उसे मोबाइल टावर से नीचे उतरने के लिए कहा गया. लेकिन युवक नहीं माना और लगभग 7 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा. मामले की गंभीर को देखते हुआ निमियाघाट थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचित किया गया. वहीं काफी  मशक्कत के बाद पुलिस युवक द्वारा युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. 

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी 

बताया जा रहा है कि युवक का प्रेमप्रसंग नवाडीह पंचायत के सहरिया गांव में रहने वाली युवती के साथ चल रहा है. युवती की पहचान सुनील के भाई की साली के रूप में हुई है, जिसके लिए वह मोबाइल टावर पर भी चढ़ गया था. पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को बुलाया गया और उससे समझने की कोशिश की गई. इस दौरान माइक से अनाउंसमेंट के जरिए भी युवक को नीचे आने के लिए कहा, जिसके 7 घंटे बाद वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ. इस मामले के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो