score Card

पाकिस्तान में भी लॉरेंस बिश्नोई का खौफ! पाकिस्तानी गैंगस्टर ने किया सनसनीखेज खुलासा, दुबई में बैठे-बैठे कांप रही नींदें

लॉरेंस बिश्नोई का गैंग कितना विशाल है, इसका चौंकाने वाला अंदाजा तो पाकिस्तान के एक कुख्यात गैंगस्टर के बयान से ही लग जाता है. उस ने खुलेआम कहा है कि हमारे पाकिस्तान में भी ढेर सारे लोग लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं. यानी सरहद पार करके भी बिश्नोई का खौफ और नेटवर्क फैला हुआ है. एक देश का गैंगस्टर दूसरे देश के गैंगस्टर की ताकत को इस तरह स्वीकार कर ले, तो समझिए जलवा क्या है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: माना कि पहलगाम हमले के बाद से लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान में किसी बड़े हमले की फिराक में है. शहजाद का दावा है कि लॉरेंस के गिरोह के लोग दुबई और जर्मनी में सक्रिय हैं, वहीं पाकिस्तान में भी उनके लोग मौजूद हैं, जो शहजाद के परिवार को निशाना बना सकते हैं.

इस बीच एनआईए और स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के इन तीन आरोपियों के पास पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संदिग्ध चैट और हमले की रेकी वीडियो भी मिली है.

शहजाद भट्टी का डर और पाकिस्तानी कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी, जो दुबई में रह रहा है, खुद भयभीत है. उसे डर है कि लॉरेंस के लोग उसे दुबई में मार सकते हैं. उसने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि लॉरेंस के कुछ लोग पाकिस्तान में मौजूद हैं और उसकी जान के लिए खतरा बने हुए हैं. शहजाद की पत्नी दुबई में रहती है जबकि परिवार पाकिस्तान में है.

शहजाद की गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के साथ यारी

शहजाद की धमकियों को लॉरेंस बिश्नोई और उनके भाई अनमोल बिश्नोई ने गंभीरता से लिया है. दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर के मारे जाने के बाद अनमोल के लिए खतरा और बढ़ गया. सूत्रों के अनुसार, शहजाद भट्टी की गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के साथ गहरी यारी बन चुकी है. शहजाद ने वीडियो जारी कर दो दिन पहले ही लॉरेंस और उसके गिरोह को खत्म करने की धमकी दी थी.

पाकिस्तान और अंडरवर्ल्ड से जुड़े तार

सूत्र बताते हैं कि शहजाद भट्टी के तार दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हैं. शहजाद, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं कि साबरमती जेल में रहने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क भारत, दुबई, कनाडा और यूरोप में सक्रिय है.

लॉरेंस गैंग की मजबूती

हाल ही में पंजाब और दिल्ली में हुए ऑपरेशनों से पता चला कि गैंग की कमान जेल के अंदर से चल रही है. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बावजूद लॉरेंस का इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है. इसमें एन्क्रिप्टेड ऐप्स, विदेशी हैंडलर, चीनी हथियारों की फंडिंग और ड्रोन सप्लाई शामिल हैं.

calender
02 December 2025, 11:44 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag