Video : वजह जानकर क्या करोगे...MBA छात्रा की हत्या पर हंसते हुए बोला पीयूष, मृतका की बहन ने खोले कई राज

इंदौर में MBA छात्रा की क्रूर हत्या के आरोपी पीयूष धामनोतिया ने उसके डिजिटल वॉलेट से पैसे निकाले, मोबाइल तोड़ा और आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए. छोटी बहन ने बताया कि पीयूष से दूरी बनाने की सलाह दी थी, लेकिन वह बार-बार झगड़ा करता था.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

मध्य प्रदेश : इंदौर की MBA छात्रा की दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. आरोपी पीयूष धामनोतिया, जो छात्रा का दोस्त था, अब कई चौंकाने वाले राज खोल रहा है. छोटी बहन ने बताया कि पीयूष छात्रा के डिजिटल वॉलेट को खुद संभालता था और पैसे मांगता रहता था. पासवर्ड बदलने के बाद भी उसने पैसे लिए. मोबाइल तोड़ने से लेकर झगड़ों तक, रिश्ते में तनाव बढ़ता गया. 10 फरवरी को छात्रा लापता हुई और बाद में उसकी हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी को गोवा से पकड़ा. अब नए बयान सामने आ रहे हैं जो मामले को और गहरा बना रहे हैं. 

छोटी बहन के गंभीर आरोप

बता दें कि मृतका की छोटी बहन ने खुलासा किया कि पीयूष अक्सर बहन के डिजिटल वॉलेट से पैसे लेता था. पासवर्ड बदलने के बाद भी उसने 1800 रुपये मांगे और ले लिए. करीब एक महीने पहले उसने छात्रा का मोबाइल तोड़ दिया था. ठीक कराने के बहाने मोबाइल ले गया और मरम्मत के पैसे भी बहन ने ही दिए. यह सब रिश्ते में अविश्वास पैदा कर रहा था.
 

दरअसल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद पुलिस को पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड मिला था. वहीं पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज यानी बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
 

तुमने उसकी हत्या क्यों की ?

इससे पहले जब मंगलवार को आरोपी को पुलिस उसके कमरे पर ले जा रही थी, तब कुछ मीडिया के लोगों ने उससे सवाल पूछा. उससे यह पूछा गया कि छात्रा उसकी प्रेमिका थी, तो फिर उसने उसकी हत्या क्यों कर दी ? इस पर वह बड़ा ही बेशर्मी से हंसते हुए बोला,'क्या करोगे जानकर ?' इसके बाद वह कुछ समय तक चुप खड़ा रहा. फिर पुलिस वाहन में जाकर बैठ गया और बोला- 'इसका समय भी आएगा, तब सबको सब बता दूंगा.' इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई. 

झगड़ों की वजह बनी एक ऐप

छोटी बहन ने बताया कि जिस ऐप को लेकर पीयूष बार-बार बहन से लड़ता था, वह ऐप खुद बहन ने डाउनलोड किया था. वह उस पर सहेलियों से बात करती थी. पीयूष को इसकी जानकारी थी, लेकिन वह शक करता रहता था. बहन ने कई बार समझाया कि पीयूष ठीक नहीं है, उससे दूरी बना लो. इसी बात पर गुस्से में मोबाइल फोड़ दिया गया था. 

खजराना में हुआ विवाद

26 जनवरी को पीयूष ने छात्रा को मिलने बुलाया. छोटी बहन भी साथ थी. खजराना से लौटते समय ई-रिक्शा में ही झगड़ा शुरू हो गया. पीयूष चलती रिक्शा से कूद पड़ा. छात्रा भी उतर गई और उसे मनाने लगी. यह घटना रिश्ते में बढ़ते तनाव का सबूत थी. बाद में छात्रा ने उससे बात करना कम कर दिया था. पीयूष मनाने की कोशिश करता रहा. 

हत्या के बाद भेजा गया मैसेज

10 फरवरी को छात्रा घर से निकली थी. पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा. उसने बहन को फोन कर कहा कि क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी जा रही है. रात 11 बजे तक लौट आएगी. लेकिन वह नहीं लौटी. हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के मोबाइल से बहन को मैसेज भेजा- पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी. इससे परिवार में हड़कंप मच गया. 

पीयूष को गोवा से घेराबंदी कर पकड़ा 

पुलिस ने पीयूष को गोवा से ट्रेन में घेराबंदी कर पकड़ा. वह मृतका का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था. उसके कमरे से चाकू, पैंट और अन्य सामान बरामद हुए. उसने हत्या का तरीका बताया. जांच में 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप और वॉट्सएप पर वायरल करने का पता चला. रिमांड के दौरान वह हंसते हुए बोला, क्या करोगे जानकर. बाद में कहा, समय आएगा सब बताऊंगा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag