माफिया विनोद उपाध्याय के फरार भाई का आशियाना जमींदोज, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। करीब 7000 स्क्वायर फीट में 5000 हजार फीट में बने आलीशान मकान को गोरखुपर विकास प्राधीकरण (जीडीए) ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • यूपी में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी
  • संजय उपाध्याय के अवैध आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
  • फरार माफिया विनोद उपाध्याय का भाई है संजय उपाध्याय
  • पुलिस ने माफिया के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

Gorakhpur Bulldozer Action: गोरखपुर में टॉप फाइव माफियाओं में शुमार विनोद उपाध्याय के खिलाफ यूपी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता ही चला जा रहा है। बीते 17 जून को माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध आलीशान बंगले पर योगी सरकार का बुलडोजर चलने के बाद उनके भाई संजय उपाध्याय के घर पर बुलडोजर चला है।

पुलिस ने माफिया के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

गोरखुपर विकास प्राधीकरण की तरफ से की गई इस कारवाई को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। करीब 7000 स्क्वायर फीट में 5000 हजार फीट में बने आलीशान मकान को जीडीए ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। 

25 हजार रुपये के इनामी संजय उपाध्याय ने नक्शा पास कराये बिना ही घर का निर्माण कराया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी जवाब न देने पर जीडीए के अधिकारीयों ने घर गिराने की कार्रवाई को अमजाम दिया।  संजय उपाध्याय पर शाहपुर और गुलरिहा थाने में जबरिया वसूली और धमकी देने के तीन मामले दर्ज हैं।

विनोद उपाध्याय के अवैध कब्जे पर चला था बुलडोजर

बीते दिनों संजय उपाध्याय के माई माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध आलीशान बंगले पर योगी सरकार का बुलडोजर चला था। गोरखपुर के मोगलहा में सोसाइटी की भूमि पर माफिया विनोद उपाध्याय ने 15 वर्ष पहले कब्जा किया था। लेकिन उसके रसूख का इस कदर खौफ था कि उसके खिलाफ आजतक कोई कारवाई नहीं हो पाई थी। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए माफिया के घर पर बुलडोजर चलाया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अधिकारियों ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन माफिया विनोद उपाध्याय के कब्जे से मुक्त करा ली है।

calender
25 June 2023, 02:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो