अमेरिकी बाजार में महंगाई बढ़ने का खतरा! ट्रंप के टैरिफ से बिगड़ सकते हैं हालात, 4 मार्च से होंगे लागू

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि कनाडा और मेक्सिको के लिए नियोजित 25 प्रतिशत टैरिफ अगले महीने की योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे. ट्रम्प ने यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की, जो वर्तमान में अमेरिका की यात्रा पर हैं.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सख्त टैरिफ नीति पर मुहर लगा दी है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि कनाडा और मेक्सिको से आयात होने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा. यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के ये दोनों पड़ोसी देश सीमा सुरक्षा को लेकर कदम उठा रहे हैं.  

ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अमेरिका को कई देशों ने आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, और अब समय आ गया है कि यह नुकसान पूरा किया जाए. ट्रंप के इस कदम से उत्तर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है और महंगाई भी बढ़ सकती है.  

टैरिफ को लेकर ट्रंप का ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा,  "हम टैरिफ लागू करने की समय-सीमा पर हैं, और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमें कई देशों द्वारा गलत तरीके से ट्रीट किया गया है, सिर्फ कनाडा और मेक्सिको ही नहीं बल्कि और भी कई देशों ने हमें नुकसान पहुंचाया है."  उन्होंने आगे कहा,  "हम केवल बराबरी चाहते हैं. अगर कोई देश हमसे शुल्क वसूलता है, तो हम भी उनसे वही करेंगे. यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा होगा और अमेरिका फिर से समृद्ध होगा."  

4 मार्च से पहले हो सकता है समझौता  

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाउम पार्डो ने उम्मीद जताई है कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि वह ट्रंप से सीधी बातचीत करने के लिए भी तैयार हैं.  "हमें इस शुक्रवार तक कुछ अहम समझौतों तक पहुंचने की जरूरत है. हम सभी मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इसे पूरा कर सकते हैं," उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा.

क्यों लगाए जा रहे हैं ये टैरिफ?  

ट्रंप प्रशासन ने इन टैरिफ को अवैध प्रवास और फेंटानिल ड्रग की तस्करी रोकने से भी जोड़ा है. ट्रंप का मानना है कि इन शुल्कों के जरिए कनाडा और मेक्सिको को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा सकता है.

भारत पर भी लग सकता है टैरिफ  

ट्रंप कई बार भारत को "हाई-टैरिफ नेशन" कह चुके हैं. उनके मुताबिक, भारत समेत अन्य देशों पर भी "रेसिप्रोकल टैरिफ" लागू किए जाएंगे ताकि अमेरिका को आर्थिक रूप से नुकसान न हो.

चीन पर भी कड़े कदम  

ट्रंप प्रशासन पहले ही चीन से आयातित उत्पादों पर 10% शुल्क लगा चुका है. अब अमेरिका में स्टील और एल्युमिनियम पर भी 25% टैरिफ लगाया जाएगा. इसके अलावा, कनाडा और मेक्सिको को इस क्षेत्र में मिलने वाली छूट भी खत्म कर दी जाएगी.

ट्रंप के इस फैसले का क्या होगा असर?  

- अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है.  

- उत्तर अमेरिकी व्यापार संबंधों में खटास आ सकती है.  

- भारतीय व्यापार पर भी असर पड़ सकता है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag