हमास के बंधकों की रिहाई वाले बयान पर नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा धन्यवाद
Benjamin Netanyahu thanks Donald Trump: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है. ट्रंप ने हमास द्वारा बंधकों की रिहाई को लेकर एक कड़ा बयान दिया, जिसे नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयासों को बल देने वाला बताया.

Benjamin Netanyahu thanks Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक पोस्ट में हमास को चेतावनी दी थी कि यदि बंधकों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका, पदभार ग्रहण करने के बाद, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि अब तक केवल बातचीत हुई है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई.
उन्होंने इस स्थिति को अमानवीय और हिंसक करार दिया. नेतन्याहू ने ट्रंप के बयान को वैश्विक समर्थन के लिए अहम बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की सख्त चेतावनियां उन पर दबाव डालने के लिए जरूरी हैं, जो बंधकों को रिहा करने से इनकार कर रहे हैं.
नेतन्याहू का समर्थन
ट्रंप के इस बयान के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस बयान ने इस्राइल के बंधकों की रिहाई के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूती दी है. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए.
हमास का आतंकी हमला और बंधकों का मुद्दा
बता दे कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर एक बड़ा आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया. इनमें से करीब 100 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं. बंधकों की रिहाई को लेकर इजराइल और अमेरिका लगातार प्रयास कर रहे हैं.
इजराइल का जवाबी हमला
हमास के हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा पर जोरदार कार्रवाई की, जिसमें 45,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए. इस संघर्ष ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है.


