score Card

दुनिया की थाली में सऊदी का मीठा राज़, जो परंपरा से निकल कर बन गया सेहत और कारोबार का ग्लोबल सितारा

Saudi Arabia का एक पारंपरिक फल आज ग्लोबल हेल्थ ट्रेंड में शामिल हो चुका है। दुनिया के 133 देशों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। स्वाद, पोषण और सांस्कृतिक पहचान के मेल से यह फल अब आर्थिक सफलता की नई मिसाल बन गया है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

इंटरनेशनल न्यूज.  Saudi Arabia  का पारंपरिक फल अब केवल एक मिठास भरा फल नहीं रहा, बल्कि वैश्विक व्यापार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। 2024 में खजूर के निर्यात में 15.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी कीमत 451.7 million dollars तक पहुंच गई है। 133 देशों में इसकी बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि खजूर अब एक International Baccalaureate पर मान्यता प्राप्त सुपरफूड बन चुका है।

उत्पादन में अव्वल, दुनिया का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश

सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष देश में 1.9 मिलियन टन से अधिक खजूर का उत्पादन हुआ। यहां खजूर के 3.3 करोड़ से अधिक पेड़ हैं, जो दुनिया में मौजूद कुल खजूर के पेड़ों का करीब 27 फीसदी हिस्सा हैं। इसके अलावा, पूरे देश में 1.23 लाख से ज्यादा पाम फार्मिंग इकाइयां संचालित हो रही हैं, जो इस उद्योग को और मजबूत बना रही हैं।

तेल के बाद नई दिशा: खजूर बना आर्थिक विकास का स्तंभ

सऊदी अरब की 'विजन 2030' योजना के अंतर्गत खजूर उद्योग को तेल पर निर्भरता खत्म करने के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभारा जा रहा है। पिछले आठ वर्षों में खजूर के निर्यात में लगभग 192.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह सालाना औसतन 12.7 प्रतिशत की दर से हो रही प्रगति इस बात का प्रमाण है कि खजूर अब देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त आधार बनता जा रहा है।

वैश्विक बाज़ार में सऊदी खजूर की पकड़ मजबूत

सऊदी खजूर की वैश्विक पहचान बनाने के पीछे सरकार, निजी कंपनियों और निर्यातकों की सामूहिक भागीदारी है। खजूर की गुणवत्ता सुधारने, प्रोसेसिंग तकनीक को आधुनिक बनाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांडिंग के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। वर्ष 2023 में खजूर के वैश्विक बाजार का आकार 120 मिलियन डॉलर था, जो 2032 तक 220 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

खजूर: सऊदी संस्कृति का प्रतीक और विश्वभर में प्रसिद्ध

खजूर न केवल सऊदी खानपान का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि उसकी Culture और पहचान का भी प्रतीक है। यही कारण है कि Saudi Arabia के राष्ट्रीय चिन्ह में खजूर का पेड़ शामिल है। यह फल पारंपरिक अतिथि सत्कार का प्रतीक माना जाता है। आज यह विश्वभर में अपने पोषण, स्वाद और औषधीय गुणों के चलते प्रसिद्ध हो चुका है। International Dates Council और नेशनल सेंटर फॉर पाम्स एंड डेट्स जैसे संस्थानों की सक्रिय भागीदारी ने इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

calender
19 April 2025, 01:55 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag