खत्म होने वाला है महायुद्ध! व्हाइट हाउस विवाद के बाद जेलेंस्की का बड़ा बयान, सऊदी अरब में अमेरिका-यूक्रेन करेंगे बड़ा मंथन

Ukraine US talks: यूक्रेन और अमेरिका अगले सप्ताह सऊदी अरब में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस वार्ता की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए वहीं मौजूद रहेगी. हाल ही में व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुए विवाद के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Ukraine US talks: यूक्रेन और अमेरिका अगले सप्ताह सऊदी अरब में एक अहम वार्ता करने जा रहे हैं. इसका उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के संभावित रास्ते तलाशना बताया जा है. इस बैठक की घोषणा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की, जिन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ इस वार्ता के लिए सऊदी अरब में मौजूद रहेगी.

व्हाइट हाउस में हाल ही में हुए विवाद के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जेलेंस्की इस वार्ता के जरिए अमेरिका के साथ यूक्रेन के संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध की दिशा को भी प्रभावित कर सकती है.

सऊदी अरब में होगी शांति वार्ता

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, "मैं क्राउन प्रिंस से मिलने के लिए सऊदी अरब जाने वाला हूं. उसके बाद, मेरी टीम अमेरिकी भागीदारों के साथ काम करने के लिए सऊदी अरब में रहेगी. यूक्रेन शांति में सबसे ज़्यादा दिलचस्पी रखता है." यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मौखिक विवाद के चलते यूक्रेन की शांति प्रक्रिया में बाधा आ गई थी. इस विवाद के बाद अब दोनों देशों के बीच सऊदी अरब में होने वाली यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

व्हाइट हाउस विवाद के बाद बदले सुर

हाल ही में ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में एक बैठक हुई थी, जो विवादित रही. इस पर टिप्पणी करते हुए जेलेंस्की ने कहा, "पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में हुई झड़प अफसोसजनक थी." हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए ट्रंप के "मजबूत नेतृत्व" के तहत काम करने को तैयार हैं.

ट्रंप को शांत करने की कोशिश?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेलेंस्की की यह टिप्पणियां ट्रंप को शांत करने के एक प्रयास के रूप में देखी जा रही हैं. खासतौर पर तब, जब व्हाइट हाउस ने कुछ ही घंटों पहले यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता को रोकने की घोषणा की थी. यह सहायता रूस के आक्रमण का सामना करने के लिए बेहद अहम मानी जाती है. ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ दुर्लभ-पृथ्वी खनिजों और सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा.

"कोई भी अंतहीन युद्ध नहीं चाहता"

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा था कि यूक्रेनी नेता शांति समझौते में दिलचस्पी नहीं रखते. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने कहा, "हममें से कोई भी अंतहीन युद्ध नहीं चाहता है." उन्होंने यह भी जोड़ा, "यूक्रेन जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार है. यूक्रेन के लोगों से ज़्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता. मेरी टीम और मैं राष्ट्रपति ट्रंप के मज़बूत नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं, ताकि स्थायी शांति मिल सके."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag