नाश्ते में भूल कर भी न खाये ये चीजे सर्दियों में, बढ़ा सकती है सर्दी और इन्फेक्शन
सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है. सर्दियों के महीनों में सर्दी लगने और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स इस दौरान कुछ खास ब्रेकफास्ट फूड्स से बचने की सलाह देते हैं.

नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में खाने पीने का ध्यान रखना जरुरी होता है. सर्दियों में ठंड लगने और इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा जाता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट बताते है जिन्हे हमें सर्दियों में खाने से बचना चाहिए.
सुबह का नाश्ता पुरे दिन भर काम करने क लिए बेहद जरुरी होता है. सर्दी के मौसम में खाने पीने का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है. क्योंकि इस मौसम में सर्दी से गले के इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, सुबह का नाश्ता ही पुरे दिन हमारे शरीर के तापमान को भी नियंत्रित और निर्धारित करता है. ऐसे में कई बार लोग जाने-अनजाने में सुबह ऐसा नाश्ता कर लेते है जो हमारी सेहत को इस मौसम में नुकसान पंहुचा सकता है. आइए जानते है एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते है.
इन चीज़ो को खाने से करे परहेज
नाश्ते में ठंडा दूध पीना
लोग अक्सर सुबह नाश्ते में ठंडा दूध पीते है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस मौसम में ठंडा दूध , दही या लस्सी पीने से बचना चाहिए. क्योंकि ये सब चीजे कफ पैदा करती है जिससे गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. डॉक्टर्स के अनुसार, अगर आपको दूध पीना पसंद है तो इसे हल्का गुनगुना कर एक चुटकि हल्दी मिला कर ही पिए.
सुबह खली पेट फल खाना
लोग का मानना है की सुबह खली पेट फ्रूट्स खाना उनके स्वस्थ्य के लिए फकी फायदेमंद होता है. हलांकि ये बात सभी लोगो के लिए सही नहीं. कुछ लोग सुबह ठन्डे फल जैसे केला , संतरा और अमरुद खा लेते है जिसे गले में खराश ,जुखाम और खांसी भी हो सकती है. आप इनकी जगह सेब या ड्राई फ्रूट्स खा सकते है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
खाली पेट चाय
सर्दियों में चाय पीना किसे पसंद नहीं ,पर पर खली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी , डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती है जिससे गाला सूखने लगता है और खराश हो सकती है. आप चाय के विकल्प में गुनगुना पानी, निम्बू अदरक की बिना दूध वाली चाय या काढ़ा पी सकते है.जो आपके स्वस्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होगा.
सर्दियों में क्या खाना होगा फायदेमंद
1. सर्दियों में मेवों और मौसमी फलों के साथ दलिया या ओट्स खाएं. इससे देर तक पेट भरा रहता है और ऊर्जा मिलती है.
2. नाश्ते में सब्जियों (पालक, गाजर) और मसालों के साथ मूंग दाल का चीला एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है.
3. उबले अंडे, ऑमलेट या स्क्रैम्बल्ड एग्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं.
4. नाश्ते में आप साबुत अनाज के टोस्ट के साथ पनीर या एवोकाडो खा सकते हैं.
5. सर्दिओ में गुड़, नारियल और भीगे चावल से बना यह पारंपरिक व्यंजन शरीर को गर्माहट देता है.


