Diwali Special 2022: लक्ष्‍मी पूजा में इन फूलों का करें उपयोग, आपको होगा लाभ

आपके घर में भी आपने जब कोई धार्मिक कार्य संपन्न किया होगा तो भी आप गेंदे के फूल से बनी माला लाए होंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Luxmi Puja 2022: आपने अधिकतर मंदिरों में या फिर किसी अन्य जगह पूजा आयोजनों में गेंदे के फूल या माला का उपयोग होते देखा होगा। आपके घर में भी आपने जब कोई धार्मिक कार्य संपन्न किया होगा तो भी आप गेंदे के फूल से बनी माला लाए होंगे।

वैसे गुलाब के फूल भी पूजा में उपयोग होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पूजा में गेंदे के फूलों की महत्ता (उपयोगिता) के विषय में सोचा है? अगर नहीं सोचा या कहीं से इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला तो हम आपको बताते हैं। इसका वो उत्तर जो हमारे पौराणिक ग्रंथों में उपलब्ध है।

गेंदे के फूल का महत्व -

आपको बता दें कि गेंदे के फूलों की सबसे बड़ी खास बात यह है कि मनुष्य के अहंकार को कम करता है और फूल का केसरिया रंग त्याग और मोह-माया से दूरी को दर्शाता है। गेंदे के फूल की अनगिनत पत्तियां एक ही बीज के सहारे आपस में जुड़ी रहती हैं, जो कि अपने आप में एक विशेष बात है।

यह फूल व्यक्ति को अच्छे नेता के गुण भी बताता है कि कैसे एक अच्छा नेता हजारों लोगों को अपने साथ रखकर अपने साथ जोड़कर चल सकता है। अन्य जितने भी फूल हैं उन सभी में गेंदे का फूल एकमात्र ऐसा फूल है, जो अपनी एक छोटी सी पत्ती के सहारे भी बढ़ या पैदा हो जाता है। यह आत्मा की विशेषता को दर्शाता है, कि कैसे आत्मा कभी नहीं मरती वह बस शरीर बदलती है और अलग-अलग रूपों में फिर आ जाती है।

गेंदे के फूलों की तोरन या वंदनवार मुख्य दरवाजे के बाहर लटकाना भी शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार गेंदे के फूल नकारात्मकता को रोकने में सहायक होते हैं। घर के बाहर इन्हें लगाकार आप बुरी ऊर्जाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

गेंदे के फूल की पत्तियां जब पूरी तरह मुर्झा या सूख जाती हैं, तब भी उनकी सुगंध नही जाती है। यह उस स्थिति को दर्शाती हैं, जब हम पूरी तरह टूट चुके होते हैं या वृद्धावस्था में जब हमारे नियंत्रण में कुछ नहीं रहता। तब किस तरह हमें अपनी खुशबू और अपने धीरज को नहीं खोना चाहिए।

डिसक्लेमर -

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रमाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

और पढ़ें.... 

Diwali 2022: घर पर आसानी से बनाए सुंदर सी रंगोली, देखें लेटेस्ट डिजाइन

calender
21 October 2022, 05:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो