वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ दिया 10वीं बोर्ड का एग्जाम, जानिए खिलाड़ी ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, लेकिन ये जानकारी क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि उनकी पढाई को लेकर है.

Sonee Srivastav

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में U-19 विश्व कप में उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया था, लेकिन अब उनकी पढ़ाई से जुड़ी खबर ने ध्यान खींचा है. वैभव इस साल CBSE की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा नहीं लेंगे. 

क्रिकेट शेड्यूल ने पढ़ाई पर डाला असर

CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी. वैभव का एग्जाम फॉर्म भरा गया था, एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था और परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल तय किया गया था, लेकिन क्रिकेट की वजह से उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त है.

U-19 वर्ल्ड कप के बाद ट्रेनिंग कैंप, विभिन्न टूर्नामेंट और तैयारी के सत्र चल रहे हैं. लगातार घर और स्कूल से दूर रहने की वजह से पढ़ाई पर असर पड़ा और परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पाई.

स्कूल डायरेक्टर की पुष्टि

ताजपुर के मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद फैसला लिया गया कि इस साल परीक्षा नहीं दी जाएगी. वैभव अभी पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी में लगे हैं. स्कूल ने भी उनका फैसला सम्मान दिया है.

क्रिकेट में चमकता सितारा

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का बड़ा भविष्य माना जा रहा है. U-19 विश्व कप में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से कमाल किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी फेयरलेस शॉट्स की तारीफ दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं. फैंस अब उन्हें IPL और सीनियर टीम में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह फैसला दिखाता है कि कई युवा खिलाड़ी पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी करियर के लिए एक को प्राथमिकता देनी पड़ती है। वैभव जैसे टैलेंट के लिए यह सही कदम साबित हो सकता है

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag