Video: एकतरफा प्यार में युवक बना हैवान, लड़की को चाकू की नोक पर धमकाया... कैमरे में कैद हुई करतूत
सोमवार दोपहर सतारा शहर में एक 18 वर्षीय युवक ने नाबालिग छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाया. लड़की स्कूल से लौट रही थी तभी युवक ने उसे रोका. स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया. आरोपी को भीड़ ने पीटा, बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. घटना का कारण लड़की द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराना बताया जा रहा है. जांच जारी है.

हाइलाइट
- Police rescue minor girl from attacker Attempted knife assault in Satara city
महाराष्ट्र के सतारा शहर में सोमवार दोपहर एक रिहायशी इलाके में एक 18 वर्षीय युवक ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा को चाकू की नोक पर धमकाया. यह घटना दिन के उजाले में हुई, जब लड़की स्कूल से घर लौट रही थी. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई.
चाकू लेकर रोका लड़की का रास्ता
जानकारी के मुताबिक, युवक और लड़की एक ही मोहल्ले में रहते हैं. युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था और उसके द्वारा प्रस्ताव ठुकराने पर गुस्से में आकर उसने इस खतरनाक कदम को अंजाम दिया. सोमवार करीब 4 बजे युवक ने लड़की का रास्ता रोककर उसके गले पर चाकू रख दिया.
घटना कैमरे में कैद, लोगों की भीड़ जुटी
पुलिस की सूझबूझ से बची लड़की की जान
करीब 10 मिनट तक युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चाकू छोड़ने को तैयार नहीं था. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए रणनीति अपनाई. एक अधिकारी सामने से युवक को बातचीत में उलझाता रहा, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी धीरे-धीरे पीछे से उसके पास पहुंचा और सही मौके पर युवक का चाकू पकड़े हाथ को कसकर पकड़ लिया. इसी बीच लड़की को तुरंत पीछे खींचकर सुरक्षित कर लिया गया.
Usually, we Indians just watch crimes unfold from a distance without intervening.
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) July 22, 2025
That’s why it feels heartening when the opposite happens, like in Satara, where citizens came together to rescue a minor girl held at knifepoint by a stalker.
Hope this brave man is identified and… pic.twitter.com/e3GFyYnwiK
भीड़ का हमलावर पर फूटा गुस्सा
लड़की के सुरक्षित निकलते ही घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने हमलावर युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर युवक को भीड़ से बचाकर शाहूपुरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
थाने में दर्ज हुई शिकायत
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सचिन म्हेत्रे मौके पर पहुंचे और फिर आरोपी युवक और पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मेडिकल जांच करवाई गई. शाम को शाहूपुरी पुलिस स्टेशन में इस घटना की औपचारिक शिकायत दर्ज की गई.
पड़ोस में ही रहते थे आरोपी और पीड़िता
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की ने उसकी भावना को ठुकरा दिया. इससे गुस्से में आकर युवक ने चाकू लेकर यह खतरनाक कदम उठाया. पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों एक ही इलाके के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.


