AIDS का मरीज होने के बाद भी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा करता था सेक्स, 10 महीने तक नाबालिग का किया यौन शोषण
Ahmedabad Crime: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो एड्स से संक्रमित होते हुए नाबालिगों का शोषण करता था. आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर 10 महीने पहले किडनैप कर लिया था. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पिछले 12 सालों में 6 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा उनका शोषण किया.

Ahmedabad Crime: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद एड्स से संक्रमित होने के बावजूद नाबालिगों का शोषण करता था. आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर 10 महीने पहले उसे अपहृत कर लिया था. क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी युवक पिछले 12 वर्षों में 6 से अधिक युवतियों को अपने जाल में फंसा चुका था.
यह मामला अहमदाबाद के असारवा इलाके से जुड़ा है, जहां एक नाबालिग लड़की 22 मार्च 2024 को अपने परिवार के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी, और अचानक गायब हो गई. लड़की के पिता ने शाहीबाग थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन तीन महीने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले को एफ डिवीजन पुलिस को सौंपा गया और हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस की याचिका दायर की गई.
नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद नाबालिग को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा से खोज निकाला. वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी 10 साल से एड्स से संक्रमित था और इसके बावजूद उसने कई युवतियों का यौन शोषण किया.
कैसे बुनता था प्रेम जाल
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नाबालिग के परिवार के पास व्यवसाय करता था और उसने धीरे-धीरे उनके साथ नजदीकी बढ़ाई. इसके बाद आरोपी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए शादी का वादा किया. 22 मार्च को जब नाबालिग अपने परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रम में थी, आरोपी ने उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया और वहां उसे छिपा कर रखा. इस गंदे खेल में आरोपी का भाई और मां भी शामिल थे.
घर में रखता था बंद
आरोपी ने नाबालिग को जिस घर में रखा था, वहां वह उसे खाना भी पहुंचाता था. आरोपी की योजना थी कि यह बात किसी को न पता चले, इसलिए वह घर के बाहर ताला लगाकर जाता था. इसके बाद आरोपी ने वकील से सलाह ली थी कि लड़की नाबालिग है, और जब तक वह बालिग नहीं हो जाती, उसे लेकर कहीं बाहर फरार हो जाए. वकील की सलाह पर, आरोपी नाबालिग को लेकर कई शहरों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक पहुंचा.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
आखिरकार आरोपी को कोतमा में गिरफ्तार किया गया. उसे अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया है. पुलिस अब इस दिशा में जांच कर रही है कि आरोपी ने अपनी बीमारी के बावजूद कई युवतियों का शोषण क्यों किया.


