बिहार: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की 'जन सुराज पदयात्रा' शुरू, अगले 12 महीनों में चलेंगे 3500 किमी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब बिहार में भी आज से जन सुराज पदयात्रा शुरू हो रही है। बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता में एलान किया था कि वह गांधी जयंती के मौके पर चंपारण से पदयात्रा शुरू कर बिहार के 12 करोड़ लोगों से लोगों मिलकर उनकी समस्य़ा को समझने का प्रयास करेंगे, साथ ही उनसे वार्ता कर उनसे बिहार को नई उंचाई तक पहुंचाने के लिए उसने राय लेंगे।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

चंपारण: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच अब बिहार में भी आज से 'जन सुराज पदयात्रा' शुरू हो रही है। बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता में एलान किया था कि वह गांधी जयंती के मौके पर चंपारण से पदयात्रा शुरू कर बिहार के 12 करोड़ लोगों से लोगों मिलकर उनकी समस्य़ा को समझने का प्रयास करेंगे, साथ ही उनसे वार्ता कर उनसे बिहार को नई उंचाई तक पहुंचाने के लिए उसने राय लेंगे।

पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जन संवाद के जरिए पलायन, बेरोजगारी, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बिंदुओं पर आधारित अगले 15 सालों के लिए पंचायत स्तर पर बिहार के विकास का विजन डाक्यूमेंट तैयार करना है।

बता दें कि आज यात्रा की शुरूआत करने से पहले किशोर ने पटना मे पूजा अर्चना की। जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ चंपारण की ओर निकल पड़े। चंपारण में उन्होंने गांधी आश्रम पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद किशोर ने यात्रा की शरूआत की।

गौरतलब है कि पदयात्रा कर रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार से अपनी राजनीतिक सफर की नए सिरे से शरूआत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के समापन के बाद अधिवेशन किया जाएगा। जहां हमलोग चर्चा कर बिहार में एक नई पार्टी की आधारशिला रखेंगे। 

बता दें कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के करीबी रहें हैं। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के साथ जूड़कर राजनीति के जरिए बिहार के विकास को तेज करने का प्रयास किया, हालांकि जदयू के साथ वह ज्यादा दिनों तक नही रह पाए और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कई बार उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नीतिओं की आलोचनाएं की। जिसके बाद उन्होंने फैसला किया है कि वह बिहार के लोगों के लिए नए सिरे से शुरूआत कर सेवा देने का प्रयास करेंगे।  

calender
02 October 2022, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो