score Card

Delhi Metro Yellow Line: तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर-घिटोरनी के बीच सेवाएं बाधित

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सूचना देने के लिए सुबह करीब सात बजे ट्वीट किया, ‘‘येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। 

 

बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है। इससे करीब 20 मिनट पहले उसने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच ‘‘सेवाओं में विलंब’’ है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इस लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गयी लेकिन इसे दुरुस्त किया जा रहा है।’’

calender
12 September 2022, 09:51 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag