पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने की 112 डायल, बोली- अब पुलिस ही बताएगी खाना कैसे बनेगा!

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मजेदार घरेलू विवाद सुर्खियां बटोर रहा है. सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने पति से जूठे बर्तन मांजने को कहा, लेकिन पति टस से मस नहीं हुए. गुस्से में आई पत्नी ने फौरन डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ सुर्खियां बटोरता रहता है. उसी में आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा अनोखा विवाद सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाएगा. शाम को खाना बनाने किचन में घुसी एक महिला ने जब सिंक में जूठे बर्तन पड़े देखे तो पति पर भड़क गई. बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने सीधे डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पूरा झगड़ा सिर्फ बर्तन धोने-न धोने का था.  

बर्तन साफ नहीं तो खाना कैसे बनेगा?

सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम यह घटना हुई. महिला ने पुलिस से कहा, मैंने कई बार पति से बर्तन धोने के लिए कहा, लेकिन उसने मेरी बात को नजरअंदाज कर दिया. शाम को जब मैं खाना बनाने किचन में पहुंची तो सिंक में जूठे बर्तन पड़े थे. मैंने पति से इसका कारण पूछा तो वो झगड़ने लगा. अब आप ही बताइए साहब बर्तन साफ नहीं होगा तो रात में खाना कैसे बनेगा?

पुलिस भी हंस पड़ी, पति ने साध ली चुप्पी

पुलिसकर्मी भी इस वजह सुनकर हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए. जब पति से पूछा गया तो वह कुछ भी बोल नहीं पाया. दोनों के बीच काफी देर तक समझाइश चलती रही. आखिरकार पुलिस ने उन्हें मनाकर शांत कराया और मामले को सुलझाकर वापस लौट गई.  

थानाध्यक्ष ने दिया बयान

सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है.  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो