किसी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं जो...पॉल्यूशन को खत्म करने पर बोली दिल्ली की CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने समिट के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन और स्मॉग है लिकन यह आज ही है ऐसा नहीं है. यह कई सालों से चलती आ रही समस्या है. इसके होने के कई कारण है. उन्होंने खत्म करने पर कहा कि किसी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो इसे एक दिन में खत्म कर दे.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राजधानी में पलूशन और स्मॉग की समस्या आज अचानक नहीं आई है. यह एक लंबी अवधि से चली आ रही चुनौती है, जिसे एक दिन में खत्म करना संभव नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हवा की गुणवत्ता पर काम करना आसान नहीं है, क्योंकि इसके कई कारण हैं और किसी के पास जादू की छड़ी नहीं है जो इसे तुरंत हल कर दे.

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के कई कारण

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण शहर की लगातार बढ़ती आबादी है. इसके अलावा पराली जलाना, वाहनों की संख्या में वृद्धि और निर्माण गतिविधियों के चलते प्रदूषण स्तर उच्च बना हुआ है. उन्होंने बताया कि पहले ट्रैफिक की समस्या थी, लेकिन आज यह पहले से कई गुना बढ़ चुकी है. उद्योगों और निर्माण स्थलों से निकलने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है. सीएम ने कहा कि इन सभी कारणों को मिलाकर ही दिल्ली की हवा में लगातार पलूशन बना हुआ है.

समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है...
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में सरकार ने पलूशन कम करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिनमें सड़कों पर धूल नियंत्रित करने के उपाय, वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी, और पराली जलाने पर नियंत्रण शामिल हैं. उन्होंने जोर दिया कि पिछले कई सालों में इतनी तेजी से काम कोई पिछली सरकार नहीं कर सकी.

सीएम ने यह भी कहा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार समय लेने वाला कार्य है. दिल्ली में पलूशन को कम करने के लिए लगातार प्रयासों की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रदूषण की स्तरीय वृद्धि को रोकने के लिए तकनीकी, सामाजिक और कानूनी कदम उठाए जाएं.

जनता के भागीदारी के बिना पलूशन कम करना संभव नहीं... 
रेखा गुप्ता ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना पलूशन कम करना संभव नहीं है. उन्होंने सुझाया कि लोग वाहनों का कम उपयोग करें, इलेक्ट्रिक और कम प्रदूषण वाले वाहन अपनाएँ और कचरा जलाने जैसी आदतों से बचें. इसके अलावा, सरकार लगातार नई तकनीकों और नीतियों के जरिए हवा की गुणवत्ता सुधारने का काम कर रही है. सीएम ने अंत में भरोसा जताया कि अगर सभी कदम सही ढंग से लागू होते हैं, तो आने वाले वर्षों में दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार संभव है. हालांकि यह एक लंबी लड़ाई है, लेकिन सरकार पूरी गंभीरता और तेजी से इस दिशा में कार्य कर रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag