Odisha की ताजा ख़बरें
Saturday, 03 June 2023
Odisha train accident: पुतिन समेत कई विदेशी नेताओं ने बालासोर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा?
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। आजादी के बाद से यह भारत में अब तक की सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना मानी जा रही है। इस दुर्घटना की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आने के बाद कई विदेशी राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।
Saturday, 03 June 2023
Odisha train accident: क्यों हुआ बालासोर ट्रेन हादसा? कैसे टकराई दो ट्रेन और एक मालगाड़ी
ओडिशा में शुक्रवार को भीषण ट्रेन हादसा हो गया है। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच ट्रेन दुर्घटना हुई। इस हादसे में अब तक 238 लोगों की जान चली गई है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इतना बड़ा रेल हादसा कैसे हो गया।
Thursday, 18 May 2023
Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने वर्चुअल ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद हैं।
Sunday, 29 January 2023
आखिर कौन है ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास? जिनपर हुआ जानलेवा हमला
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार को जानलेना हमला हुआ है। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी है। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर किशोर दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है।
Friday, 27 January 2023
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग BRS में हुए शामिल
भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने शुक्रवार दोपहर हैदराबाद में विलय महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग, उनकी पत्नी और पूर्व सांसद हेमा गमांग और बेटे शिशिर गमांग और और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बीआरएस में शामिल हो गए।
Saturday, 14 January 2023
Odisha: कटक में मकर संक्रांति मेले में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई घायल
ओडिशा के कटक में मकर संक्रांति मेले में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना पर शोक जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजे की घोषणा की है।
Thursday, 05 January 2023
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में आज 5G सेवाओं किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने आज ओडिशा में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। इस बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ' आज 5G सेवाओं का उद्घाटन किया गया और अगले कुछ महीनों में पूरे राज्य में सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। भुवनेश्वर में SOA विश्वविद्यालय में 5G लैब स्थापित की गई है
Tuesday, 03 January 2023
भारत में 12 दिनों के भीतर तीसरे रूसी नागरिक की मौत, जहाज में मृत मिले रूसी इंजीनियर
ओडिशा में रूसी नागरिकों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह में डेरा डाले एक रूसी जहाज के इंजीनियर मौत होने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत हो गई थी।
Friday, 30 December 2022
ओडीशा में क्यों हुई पुतिन के आलोचकों की मौत, जांच के बीच कांग्रेस ने यूं मारी एंट्री
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों की ओडिशा के एक होटल में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। दोनों ओडिशा के होटल में बर्थडे पार्टी मनाने आए थे और इस बीच रूसी सांसद पावेल एंटोव और साथी बिदानोव व्लादिमीर की मौत हो गई थी। अब इस मामले में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी आशांकाएं जता रही है।