Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Thursday, 26 May 2022
फेसबुक से युवती को दोस्ती करना पड़ा महंगा, आरोपी ने बनाया अश्लील वीडीयो
Thursday, 05 May 2022
क्या थाने में हुआ बच्ची से बलात्कार?
Monday, 18 April 2022
UP: पत्रकार पर हमले की एक और घटना आई सामने, लाठी-डंडे से किया वार
घटना बीकापुर थाना क्षेत्र का है।पत्रकार विवेक तिवारी(32) हिंदी दैनिक समाचार पत्र में काम करते हैं। शनिवार रात 10बजे बीकापुर से घर जाते समय जलालपुर शाहगंज मार्ग के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, और उनकी बाइक को गड्ढे में धकेल दिया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में पत्रकारों का कोतवाली में जमा बड़ा हो गया।
Wednesday, 13 April 2022
UP: दादा- दादी का झगड़ा थाने तक पहुंचा, पुलिस ने कराया समझौता, वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी
घटना गोंडा जनपद की है, पुलिस का कहना है कि दादा- दादी आपसी विवाद के कारण काफी दिनों से अलग-अलग रह रहे थे, जब इसकी सूचना नजदीकी थाने को मिली, उन्होंने दोनों दंपति को थाना बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराया। दरअसल वीडियो में दादा-दादी एक समझौता के बाद मुंह मीठा कराते हुए दिख रहें हैं
Wednesday, 13 April 2022
UP पुलिस: 33 साल से फरार 25,000 के इनामी को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस ने 35 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के सजायाफ्ता अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उस पर ₹25000 का इनाम था। 33 साल पहले वह हाईकोर्ट से पैरोल पर रिहा हुआ था और उसके बाद गलत नाम- पते से दिल्ली जाकर रहने लगा। पुलिस उसका लंबे समय से तलाश कर रही थी। अब जाकर पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल द्वारा गठित टीमों ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
Friday, 08 April 2022
कमीशन का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 25,50,000 रुपये व एक चार पहिया वाहन बरामद
गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बीते दिन थाना बिसरख द्वारा कमीशन का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को थाना क्षेत्र चेरीकाउंटी सोसाइटी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 25,50000 रुपये नगद और एक कार भी बरामद की गई।
Thursday, 07 April 2022
UP: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक ने गुरुवार को बताया कि गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद से गोरखपुर और बस्ती जिले में ही नहीं बल्कि भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।