score Card

दूल्हे के वरमाला डालते ही दुल्हन ने जड़े कई थप्पड़, नशे में धुत था युवक, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दुल्हन ने अपने होने वाले पति को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए। दूल्हे ने जैसे ही अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहनाई तो दुल्हन ने चार पांच थप्पड जड़ दिए। इसके बाद दुल्हन गुस्से में वहां से चली गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग यह सब देखकर दंग रह गए।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दुल्हन ने अपने होने वाले पति को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए। दूल्हे ने जैसे ही अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहनाई तो दुल्हन ने चार पांच थप्पड जड़ दिए। इसके बाद दुल्हन गुस्से में वहां से चली गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग यह सब देखकर दंग रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दुल्हा शराब के नशे में धुत था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने दुल्हे के वरमाला डालते ही उसे एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन थप्पड़ जड़ते ही तुरंत वहां से गुस्सा होकर चली जाती है। बताया जा रहा है कि दुल्हे के दोस्त भी मजाक कर रहे थे जिसके कारण दुल्हन को गुस्सा आ गया।

यह घटना हमीरपुर के स्वासा गांव की बताई जा रही है। दूल्हा जालौन से बारात लेकर आया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। जिसके बाद लड़की शादी करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।

 

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बारात आने बाद खुशी का माहौल था। जैसे ही दुल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर गया विवाद शुरू हो गया। घटना के बारे में दोनों पक्षों के परिवार वालो कुछ भी बताने से बच रहे है। दुल्हन का नाम रोशनी और लड़के का नाम रविकांत है।

calender
18 April 2022, 07:07 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag