सैफ अली खान के चार नौकर, क्यों नहीं मिली अब तक क्लीन चिट? आखिर क्या है राज

सैफ अली खान पर हमले के मामले में हर दिन कोई ना कोई नई बात निकलकर सामने आ रही है. सैफ सकुशल घर आ गए हैं, लेकिन मुंबई पुलिस के सामने अब भी कई ऐसे सवाल खड़े हैं जिनका जवाब अबतक नहीं मिला. पुलिस को शक है कि हमले में कोई इनसाइडर इन्फॉर्मर भी था. पुलिस की रेडार पर सैफ के घर के 4 मेल स्टाफ हैं.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. अब यह खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस को सैफ के घर में काम करने वाले 4 पुरुष कर्मचारियों पर शक है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई इनसाइडर इन्फॉर्मर तो नहीं है. इन चारों कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और उन्हें जांच में सहयोग देने को कहा गया है. साथ ही, इनसे यह भी कहा गया है कि वे मुंबई छोड़कर न जाएं.

पुलिस को यह सवाल भी परेशान कर रहा है कि एक अनजान विदेशी नागरिक को कैसे पता चला कि सैफ के घर की सीढ़ियां कहां हैं, डेक कहां है और विंडो से कमरे तक पहुंचने का रास्ता कैसे है? पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमलावर को यह सब जानकारी कैसे मिली, और वह 11वीं मंजिल पर सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे तक कैसे पहुंचा.

मुंबई पुलिस की जांच में सैफ के चार नौकर

पुलिस इन चार कर्मचारियों—रमेश, हरि, रामू और पासवान—पर शक कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की मेड लिमा, जुनू और गीता ने हमलावर का सामना किया था, लेकिन कमरे के बाहर मौजूद कोई भी मदद के लिए क्यों नहीं आया? पुलिस का सवाल है कि ये चार कर्मचारी, जो हमले के वक्त घर में ही थे, मदद क्यों नहीं आए? क्या वे सो रहे थे या डरकर छिप गए थे? लिमा ने पुलिस को बताया कि जब वह जेह को लेकर कमरे से बाहर भागीं और कमरा लॉक किया, तो ये चारों बाहर ही थे.

चार नौकरों पर गहरा सवाल

पुलिस ने इन चारों से पूछताछ की तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिए, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया. खासकर, लिमा ने बताया कि उसने हमलावर को लगभग 2 बजे पहली बार देखा, जबकि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, हमलावर 2:35 बजे घर से भाग चुका था. इसके अलावा, जब जुनू ने चीखें मारी और शोर मचाया, तो सैफ और करीना भी नीचे आ गए.

क्यों नहीं मिली अब तक क्लीन चिट

इसके बाद सैफ और हमलावर के बीच लड़ाई हुई, लेकिन फिर भी रमेश, हरि, रामू और पासवान ने मदद क्यों नहीं की? पुलिस का सवाल है कि जब घर में शोर हो रहा था और हमलावर से हाथापाई हो रही थी, तो ये चार कर्मचारी क्या कर रहे थे और क्यों मदद के लिए आगे नहीं आए? इन सारे सवालों के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है, और यह देखना बाकी है कि इन कर्मचारियों की भूमिका क्या होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag