The Kerala Story 2 Trailer: 'इस बार सहेंगे नहीं...'इस्लामीकरण के फैले जाल की घिनौनी झलक पेश कर रहा ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

'द केरल स्टोरी' फिल्म का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. मेकर्स द्वारा फिल्म की कहानी को सच्चाई बताई गई है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: लगभग चार साल बाद 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं. 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे सच्चाई बताते हैं, तो कुछ इसे प्रोपगैंडा कह रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है पूरा सच?

द केरल स्टोरी 2 ट्रेलर 

ट्रेलर तीन मिनट लंबा है और शुरू से ही तनावपूर्ण है. इसमें एक वॉइसओवर चेतावनी देता है कि अगले 25 सालों में भारत शरिया कानून से चल सकता है. कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की है. राजस्थान में एक 16 साल की लड़की के माता-पिता POCSO केस दर्ज कराते हैं, जहां धर्म परिवर्तन और शादी का आरोप है. मध्य प्रदेश में एक युवती को रिलेशनशिप में फंसाकर धर्म बदलने का दबाव दिखाया गया है. 

केरल और साउथ इंडिया के हिस्से में एक मुस्लिम जर्नलिस्ट अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड को लिव-इन के लिए राजी करता है, लेकिन बाद में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनता है. ट्रेलर में लड़कियों की मजबूरी, अकेलापन और संघर्ष को दिखाया गया है. मेकर्स ने लिखा है, "इस बार सहेंगे नहीं... लड़ेंगे."

तीन अलग-अलग राज्यों की सच्चाई 

पहली फिल्म सिर्फ केरल पर केंद्रित थी, लेकिन इस सीक्वल में कहानी पूरे देश में फैली है. तीन हिंदू लड़कियां अलग-अलग राज्यों से हैं, जिनके रिलेशनशिप डरावने मोड़ लेते हैं. फिल्म में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाया गया है. मेकर्स का दावा है कि यह रियल इवेंट्स पर आधारित है और कहानी अब सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है.

27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 

पहली फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थी, लेकिन इस बार नए चेहरे हैं. उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. ये तीनों लड़कियों के किरदार निभा रही हैं. विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूसर हैं और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

ट्रेलर रिलीज होते ही #TheKeralaStory2GoesBeyond ट्रेंड करने लगा. कुछ यूजर्स ने इसे "ब्रूटल ट्रुथ" कहा और सपोर्ट किया. कई ने कहा कि ऐसी फिल्मों की जरूरत है. वहीं दूसरी तरफ लोग इसे इलेक्शन से पहले प्रोपगैंडा बता रहे हैं. 

कुछ ने टाइटल पर सवाल उठाया कि "केरल कहां है?" और अदा शर्मा की कमी पर अफसोस जताया. विवाद पहले फिल्म की तरह ही है, जहां कानूनी चुनौतियां आई थी. पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा किया और नेशनल अवॉर्ड भी जीते, लेकिन राजनीतिक विरोध भी झेला.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag