बिहार में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में लगाई आग, आरोपी हिरासत में

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक मासूम बच्ची से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई. रविवार सुबह उसका शव मिलते ही पूरे इलाके में गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी और सड़क जाम कर विरोध जताया. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक नाबालिग बच्ची का खून से लथपथ शव पटवा पोखर के पास बरामद होने से सनसनी फैल गई. बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी क्रूर हत्या कर दी गई. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी और कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद मौके पर डेरा डाले हुए हैं और जांच की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं.

कैसे बच्ची को उठा ले गया आरोपी?

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार शाम बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास कुमार महतो ने उसे बहला-फुसलाकर उठा लिया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और क्रूरता से उसकी हत्या कर दी. रविवार सुबह जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन और पड़ोसी खोजबीन में निकले.

कैसे मिला बच्ची की शव?

लोगों ने बताया कि पटवा पोखर के पास कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे. शक होने पर वहां पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में मासूम बच्ची का शव पड़ा मिला. इस दर्दनाक नजारे को देखकर पूरा मोहल्ला स्तब्ध रह गया और लोग गुस्से से भर उठे.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी का कृत्य

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी विकास कुमार महतो बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहा है. इस फुटेज ने पुलिस जांच को तेजी दी और आरोपी की पहचान आसान हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

 आग और सड़क जाम

शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी. साथ ही कादिराबाद सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद कैंप लगाकर स्थिति संभाली और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag