score Card

गांधी मैदान में उमड़ा सनातन का सैलाब, क्या RJD के MY समीकरण को BJP दे रही जवाब?

बिहार की राजनीति में 'सनातन महाकुंभ' एक नए मोड़ की तरह सामने आया है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए इस विशाल आयोजन को सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. सवाल उठ रहा है—क्या यह सनातन बनाम शरिया की जमीन तैयार करने की कोशिश है?

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

पटना के गांधी मैदान में हुए सनातन महाकुंभ को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं. इसे बिहार में हिंदू वोट बैंक को संगठित करने की कोशिश माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस आयोजन के जरिए आरजेडी के 'एम+वाई' (मुस्लिम + यादव) समीकरण के जवाब में 'हिंदू ध्रुवीकरण' की रणनीति बना रही है. इस कार्यक्रम में संतों और धर्मगुरुओं की बड़ी भागीदारी ने भी इसे राजनीतिक महत्व दे दिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag