दिल्ली में 509 लड़कियां गायब...सच या झूठ? पुलिस और BJP ने बताया अब तक का सही रिकॉर्ड, उठा सच्चाई से पर्दा
दिल्ली में गायब हो रही लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है. बढ़ती संख्या पर खुद दिल्ली पुलिस और बीजेपी ने सच्चाई जनता के सामने राखी है. उन्होंने इसे गलत आकड़े बताते हुए असली सच्चाई से पर्दा उठाया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लापता लड़कियों और महिलाओं की बढ़ती संख्या की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जनवरी 2026 में ऐसे मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है और ये दावे भ्रामक हैं. उन्होंने इसे पैसे लेकर फैलाया गया प्रचार बताया है, जिससे लोगों में डर पैदा किया जा रहा है. पुलिस द्वारा स्पष्टीकरण के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने बयान दिया है.
पुलिस का स्पष्ट बयान
दिल्ली पुलिस ने X पर पोस्ट करके कहा कि कुछ सुरागों की जांच के बाद पता चला कि लापता लड़कियों की संख्या बढ़ने की अफवाह पेड प्रमोशन से फैलाई जा रही है. कैप्शन में लिखा, "पैसे के लिए दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी." संयुक्त पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) संजय त्यागी ने कहा कि ये अफवाहें हैं और जनवरी 2026 में लापता होने के मामले पिछले सालों से कम हैं. उन्होंने लोगों से शांत रहने और बिना पुष्टि वाली खबरों पर विश्वास न करने की अपील की.
वायरल रिपोर्ट्स के आंकड़े
मीडिया में खबर आई थी कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में 807 लोग लापता हुए, जिनमें 509 महिलाएं और लड़कियां शामिल थी. औसतन रोज 54 मामले। 1 जनवरी से 27 जनवरी तक 235 लोगों का पता चला, जबकि कई अभी भी लापता हैं. पुलिस ने कहा कि ये आंकड़े पुराने हैं और संदर्भ के बिना गलतफहमी पैदा करते हैं. वास्तव में पिछले सालों की तुलना में गिरावट आई है.
भाजपा का आरोप
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया कि "दिल्ली से इतने बच्चे लापता" का दावा एक हिंदी फिल्म के प्रचार के लिए चलाए जा रहे पेड कैंपेन का हिस्सा है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूरी जांच की मांग की. कई यूजर्स ने इसे रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' से जोड़ा, जो लापता लड़कियों के मुद्दे पर आधारित है. भाजपा का कहना है कि ये डर फैलाकर फिल्म को प्रमोट करने की कोशिश है.
The claim that “so many children have gone missing from Delhi” is being spread through a paid campaign to promote a Hindi film. The Delhi Police will obviously follow this up to its logical conclusion. https://t.co/qHrT8X6vlq pic.twitter.com/D7YpipMNEw
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 6, 2026
आप का पलटवार
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को "लापतागंज" बना दिया गया है. उन्होंने पोस्ट किया कि पिछले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए, जिनमें 63% महिलाएं हैं. आप ने दिल्ली सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.


