S-400, Defence: भारत के अलावा किसके पास है यह ताकत?
भारत के लिए S-400, Defence एक सुरक्षा ढाल साबित हो रहा है, जिसने पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम किया है। जानिए, यह अत्याधुनिक सिस्टम किन देशों के पास है।

जब भी Pakistan भारत की सीमा में आंख उठाकर देखता है, उसे सबसे पहले जो दिखता है, वो है भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम। इसे यूं ही ‘भारत का सुदर्शन चक्र’ नहीं कहा जाता। यह एक ऐसा रक्षा कवच है जो न सिर्फ आसमान में आने वाले हर खतरे को पहचानता है, बल्कि उसे पल भर में राख भी कर देता है। Multi-target engagement की इसकी क्षमता दुश्मनों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। पाकिस्तान की एयर डिफेंस क्षमता इसके आगे बौनी साबित होती है।
सिर्फ चार देशों के पास है ये जानलेवा हथियार
आपको जानकर हैरानी होगी कि S-400 कोई आम डिफेंस सिस्टम नहीं है। ये उन चंद देशों के पास है जिनकी सैन्य ताकत को दुनिया सलाम करती है। रूस ने इसे बनाया और खुद इस्तेमाल करता है। भारत ने इसे खरीदा, और अब इसके जरिए अपने दुश्मनों को जवाब दे रहा है। इसके अलावा, चीन और तुर्की के पास भी यह सिस्टम है। यानी, यह क्लब बेहद चुनिंदा और खतरनाक देशों का है।
भारत ने क्यों और कैसे खरीदा S-400
2018 में भारत ने रूस से 5.4 अरब डॉलर में पांच S-400 सिस्टम खरीदे। यह सौदा सिर्फ हथियारों का नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक मजबूती का प्रतीक था। इन प्रणालियों में लगा इंटीग्रेटेड मल्टीफंक्शन रडार सिस्टम न केवल दुश्मन के मिसाइलों को पहचानता है बल्कि उन्हें ट्रैक करके खत्म भी कर देता है। यह प्रणाली भारत के आत्मनिर्भर और आक्रामक सुरक्षा दृष्टिकोण की मिसाल बन गई है।
10 मिनट में तैनात, 80 टारगेट एक साथ तबाह
S-400 की असली ताकत उसकी फुर्ती में है। महज 5 से 10 मिनट में यह सिस्टम तैयार हो जाता है। इसकी रडार रेंज 600 किलोमीटर है, और मिसाइल रेंज 400 किलोमीटर तक जाती है। एक साथ 80 लक्ष्यों को निशाना बनाना कोई मामूली बात नहीं। चाहे ड्रोन हो, फाइटर जेट, या क्रूज मिसाइल—S-400 दुश्मन के हर हथियार का काल है।
जब जैसलमेर के आसमान में गूंजा ‘सुदर्शन चक्र’
हाल ही में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की नापाक कोशिश की, लेकिन भारत का S-400 अलर्ट था। जैसलमेर से लेकर जम्मू तक, इसने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम किया। F-16 जैसे एडवांस जेट भी इसके सामने टिक नहीं सके। यह भारत की ‘पहली मार और आखिरी चेतावनी’ है।
भारत की सुरक्षा का नया नाम है S-400
Today when many countries of the world अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, भारत S-400 के जरिए न सिर्फ खुद को महफूज कर रहा है, बल्कि एक संदेश भी दे रहा है—हम तैयार हैं, हर मोर्चे पर, हर पल।