पोस्टर तैयार, मंच सजा, फिर भी लगातार कांग्रेस की दो रैलियां रद्द... आखिर क्यों नहीं पहुंच रहे राहुल गांधी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, क्योंकि राहुल गांधी की तीन रैलियां रद्द हो चुकी हैं, जिनमें दो ऐन वक्त पर रद्द की गई. कांग्रेस ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, लेकिन पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की चुनावी निष्क्रियता ने सवाल खड़े किए हैं.

Simran Sachdeva

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से मैदान में उतरने का दावा कर रही थी, वहीं अब बैकफुट पर नजर आ रही है. कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की लगातार तीन प्रस्तावित रैलियां रद्द हो चुकी हैं. इनमें से दो रैलियां तो पिछले दो दिनों में बैक-टू-बैक रद्द की गई. 

कांग्रेस ने दी सफाई

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रैलियां नहीं कर पा रहे हैं. अब तक राहुल ने दिल्ली में सिर्फ एक रैली सीलमपुर में की है, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. इसके बाद उनकी रैलियां नई दिल्ली सीट, सदर बाजार और मुस्तफाबाद में प्रस्तावित थीं, लेकिन तीनों ही रैलियां रद्द हो गई.

आखिरी वक्त में रद्द हुई रैलियां

मुस्तफाबाद और सदर बाजार में रैलियों के रद्द होने की घोषणा ऐन वक्त पर की गई. दोनों जगहों पर मंच और अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी थी. कांग्रेस के इस फैसले से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी देखी गई. कांग्रेस की ओर से राहुल की रैलियां रद्द करने के पीछे स्वास्थ्य कारण बताया गया है. हालांकि, यह सफाई सवालों के घेरे में है. 

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, जहां कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहते हैं. राहुल गांधी ने हाल ही में बेलगावी जाने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया और अपनी जगह प्रियंका गांधी को भेजा. कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों, जैसे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे में से कोई भी दिल्ली में प्रचार के लिए अब तक सक्रिय नहीं हुआ है. 

बीजेपी ने किया तंज, गठजोड़ की अटकलें

राहुल गांधी की रैलियां रद्द होने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच नए गठजोड़ की कवायद चल रही है. यही कारण है कि कांग्रेस मैदान में निष्क्रिय हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सिर्फ संदीप दीक्षित को उतारा है, जबकि पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार से दूर हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag