‘राजनीति से प्रेरित थे सभी मुकदमे…’, बाइडन ने जाते-जाते कर दिया बड़ा खेल
अमेरिका के राष्ट्रपति पद से रिटायर होने जा रहे जो बाइडन ने जाते-जाते कई आला अफसरों को क्षमादान दे दिया है. जिससे वो नए राष्ट्रपति जो बाइडन के कोप से बच सकें.

Joe Biden Gives Pardon: डोनाल्ड ट्रंप आज, 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले, मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को माफी दी है. इसमें जनरल मार्क मिली, डॉ. एंथनी फौसी और 6 जनवरी की कांग्रेस समिति के सदस्य, साथ ही उनके सामने गवाही देने वाले गवाह शामिल हैं. बाइडेन ने कहा कि इन लोगों को राजनीतिक या अन्यायपूर्ण मुकदमों का सामना नहीं करना चाहिए.
जो बाइडेन ने कहा, "मैं संविधान के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए जनरल मार्क ए. मिल्ली, डॉ. एंथनी एस. फौसी और उन कांग्रेस के सदस्यों को माफी दे रहा हूं, जिन्होंने चयन समिति में काम किया और 6 जनवरी को अमेरिकी कैपिटल पर हुए हमले की जांच की थी. यह माफी यह नहीं समझी जानी चाहिए कि इन लोगों ने कोई गलत काम किया था."
बाइडन ने दिया बयान
जो बाइडेन ने जिन लोगों को माफी दी, वे मुख्य रूप से वे लोग थे जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया था. इन लोगों में वे सांसद भी शामिल हैं जो ट्रंप समर्थकों द्वारा 6 जनवरी, 2021 को अमेरिकी कैपिटल पर किए गए हमले की जांच करने वाली कांग्रेस की चयन समिति में थे. इसके साथ ही उन पुलिस अधिकारियों को भी माफी दी गई जिन्होंने समिति के सामने गवाही दी थी.
डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों को बाइडेन ने दी बड़ी राहत
बाइडेन ने इन लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग हमारे लोकतंत्र की रक्षा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को अपना काम करने के लिए धमकियां दी गईं और डराया-धमकाया गया, हालांकि उन्होंने ट्रंप का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया.


