इजरायल-पाकिस्तान एक मंच पर! गाजा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में साथ दिखेंगे शहबाज और नेतन्याहू, क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में होने जा रही गाजा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच बनने जा रही है. इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक साथ मौजूद रहेंगे, जिसकी अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. यह पहली बार होगा जब दोनों नेता एक ही मंच साझा करेंगे.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अमेरिका में आयोजित होने जा रही गाजा बोर्ड ऑफ पीस की अहम बैठक अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर रही है. इस मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक साथ मौजूद रहेंगे. यह पहली बार होगा जब दोनों देशों के शीर्ष नेता किसी आधिकारिक बैठक में एक मंच साझा करेंगे.

इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार इस बैठक में हिस्सा लेंगे. पाकिस्तान ने इसे ‘अच्छी नीयत’ से उठाया गया कदम बताया है, जबकि इजरायल की मौजूदगी को लेकर उसने सतर्क प्रतिक्रिया दी है.

गाजा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में शामिल होंगे शहबाज

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार गाजा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में भाग लेंगे. इस उच्चस्तरीय बैठक की अगुवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे.

बैठक में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भी मौजूदगी रहेगी. ऐसे में यह अवसर ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों का एक साथ किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बैठना पहली बार होगा.

ट्रंप से अलग मुलाकात की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के इतर व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक इस संभावित मुलाकात की औपचारिक पुष्टि नहीं की है.

इजरायल के साथ मंच साझा करने के मुद्दे पर पाकिस्तान ने संतुलित रुख अपनाया है. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वे इस मंच का उपयोग वैश्विक मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए करना चाहते हैं. इनमें फिलिस्तीन के समर्थन, गाजा में तत्काल युद्धविराम और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर स्थायी राजनीतिक समाधान की मांग शामिल है.

इजरायल की मौजूदगी पर पाकिस्तान का बयान

गाजा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में इजरायल की भागीदारी को लेकर पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने स्पष्ट शब्दों में कहा:"गाजा बोर्ड ऑफ पीस में हिस्सा लेने का इजरायली प्रधानमंत्री का फैसला उनका अपना है. हम उनके फैसले पर कमेंट नहीं करते."

उन्होंने आगे कहा, "हमने कभी भी प्रधानमंत्री के म्यूनिख, जर्मनी दौरे की घोषणा नहीं की है."

भारत पर भी साधा निशाना

इस दौरान पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा,"क्रिकेट का पॉलिटिकलाइजेशन करना या इसे एक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना अफसोस की बात है. भारत के खिलाफ न खेलने का हमारा फैसला यह पक्का करने के लिए था कि खेल को हथियार न बनाया जाए. भारत का इरादा क्रिकेट को बांग्लादेश के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना था."

पाकिस्तान के इस बयान ने बैठक से पहले ही राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag