Ind vs Eng T20 Series: Jio Cinema नहीं इस बार यहां होगा लाइव टेलीकास्ट...मैच की टाइमिंग क्या है, जानें सबकुछ
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होगा. 5 मैचों की सीरीज का यह 22 जनवरी को खेली जाएगी. भारतीय टीम कोलकाता पहुंच चुकी है. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम सफेद गेंद की क्रिकेट में नई शुरुआत करने उतरेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. ईडन गार्डन में तीन साल बाद T20I मैच का आयोजन हो रहा है. ऐसे में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) पहले T20I मैच के आयोजन की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है. 20 फरवरी 2022 को कोलकाता में पिछला T20I मैच खेला गया था और अब तीन साल बाद T20I मैच का आयोजन होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहला T20I मुकाबला
कहां देख पाएंगे मैच
भारत बनाम इंग्लैड T20I सीरीज के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर भारत बनाम इंग्लैंड मैचों का लुत्फ लिया जा सकेगा. वहीं, इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. डीडी फ्री डिश पर भी लाइव मैच का प्रसारण होगा.
कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले
भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 6 बजे टॉस होगा. इस T20I सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड


