POCSO केस के बीच RCB स्टार यश दयाल ने चुपके से रचाई शादी, कौन हैं उनकी वाइफ? तस्वीर देखकर उड़ जाएंगे होश!
आईपीएल 2026 बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. ऐसे में RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर चर्चा गर्म हो गया है. उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. इस विवाद के बीच खबर आ रही है कि उन्होंने चुपके से शादी कर ली है.

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सीजन जल्द शुरू होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूदा चैंपियन के तौर पर खिताब बचाने मैदान में उतरेगी, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर चर्चा गर्म है. उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं और दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज है.
एक मामला नाबालिग से जुड़ा है, जिसके तहत POCSO एक्ट भी लगाया गया है. इन विवादों के बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है कि यश दयाल ने चुपके से शादी कर ली है.
गुपचुप शादी का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में शादी रचाई. यह समारोह बहुत छोटा और निजी था. इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और कुछ रिश्तेदार ही शामिल थे.
क्रिकेट जगत से कोई दोस्त या खिलाड़ी नहीं बुलाया गया. शादी को इतना गोपनीय रखा गया कि बाहर किसी को पता नहीं चला. हाल ही में सामने आई तस्वीरों से इसकी पुष्टि हुई है.
कौन हैं श्वेता पुंडीर?
यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली हैं. वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर है. इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. श्वेता क्रिकेट से जुड़े वीडियो और रील्स बनाती हैं. उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लेजेंड्स लीग जैसी इवेंट्स में ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया है.
Yash dayal married content creator shweta Pundir on feb 4. pic.twitter.com/hHB4MEqevP
— Cricket IN (@Viha_tweetX) March 15, 2026
उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है. हाल में उन्होंने यश दयाल के साथ एक रील शेयर की थी, जिससे उनके रिश्ते की बातें शुरू हुई. अब शादी के बाद फैंस उनकी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं.
यश दयाल पर आरोप
यश दयाल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक महिला के साथ झूठे वादे पर शोषण किया. एक केस में नाबालिग से बार-बार यौन उत्पीड़न का इल्जाम है. राजस्थान हाई कोर्ट ने जनवरी में उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन मामला अभी चल रहा है.
RCB ने उन्हें IPL 2026 के लिए रिटेन किया है, जिससे फैंस में नाराजगी है. फ्रेंचाइजी ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में शादी की खबर ने सबको चौंका दिया है.
यश दयाल IPL खेलेंगे या नहीं
विवादों के बावजूद यश दयाल IPL में RCB के लिए खेलने की उम्मीद है, लेकिन कोर्ट के फैसले और जांच पर सबकी नजर है. शादी के बाद अब फैंस उनकी निजी जिंदगी और करियर दोनों पर बात कर रहे हैं. हालांकि दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.


