जबलपुर: खेत में मिला रिटायर्ड शासकीय कर्मी का शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन बायपास में आज बुधवार को सुबह खेत में एक रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- रोहित नैय्यर (जबलपुर, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। जबलपुर माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन बायपास में आज बुधवार को सुबह खेत में एक रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीएसपी तुषार सिंह, एफएसएल टीम, डॉग स्कवॉड ने हर स्तर पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अधेड़ अपने खेत में रोज की तरह खटिया लगाकर सो रहा था। अधेड़ के शव में विशेष निशान नहीं है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि कोई जानवर चोट पहुंचाकर चला गया। लिहाजा पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। सीएसपी तुषार सिंह ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि पाटन बायपास पर स्थित खेत में मुन्ना लाल पटेल उम्र करीब 55 वर्ष का शव बरामद किया गया है। मुन्ना लाल हाल ही में आईटीआई से रिटायर्ड हुए थे और रोज की तरह कल भी खेत में ही टेंट लगाकर सो गए थे। शव के पास मृतक की खटिया और टेंट बरामद किया गया है।

मर्डर या दुर्घटना -

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल यह मर्डर भी हो सकता है, लेकिन जो साक्ष्य मौका-ए-वारदात में मिले है उन साक्ष्यों को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता। मामला जांच में है, पड़ताल के बाद जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

calender
09 November 2022, 04:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो