Bjp की ताजा ख़बरें
Saturday, 14 January 2023
क्या गंगा विलास क्रूज में परोसी जा रही है शराब? सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी से किया सवाल
Friday, 06 January 2023
कांग्रेस ने BJP और AAP पर बोला हमला, कहा-सदन में जो हुआ वह लोकतंत्र पर काला धब्बा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों के बीच महापौर के चुनाव को लेकर उत्पन्न हुई अराजक स्थिति को बेहद शर्मनाक बताया। इसके साथ ही इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले जन प्रतिनिधियों से जनहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
Friday, 06 January 2023
Maharashtra: शिवसेना के मुखपत्र सामना ने की सीएम योगी के मुंबई रोड की निंदा, भाजपा की मंशा पर उठाए कई सवाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचने पर सियारत तेज हो गई है। शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र सामना में योगी के मुबंई रोड शो पर सवाल उठाया है। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए इसका आयोजन किया।
Wednesday, 04 January 2023
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन आज
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज रायपुर में प्रदर्शन करने जा रही है। आज बुधवार 4 जनवरी को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बीजेपी विधायक, सांसद दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना देंगे
Tuesday, 03 January 2023
राहुल गांधी चाहते हैं कि भारत चीन के सामने आत्मसमर्पण करे: सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभिनेता से नेता बने कमल हसन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान की गई टिप्पणी के बाद चीन के सामने भारत को "आत्मसमर्पण" करने और "सदा भ्रमित" रहने का आरोप लगाया।
Saturday, 31 December 2022
राहुल के इस बयान ने पकड़ा तूल तो असम के CM हिमंत बिस्वासरमा ने किया गजब का तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह बीजेपी को अपना गुरू मानते है। राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर राहुल बीजेपी-आरएसएस को अपना गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाकर भारतमाता के ध्वज को प्रणाम कर गुरुदक्षिणा भी देनी चाहिए।
Friday, 30 December 2022
दिल्लीः कल से शुरू होगा 'बीजेपी के 15 साल बनाम आप के 3 सप्ताह' अभियान
आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को 'भाजपा के 15 साल बनाम आप के तीन सप्ताह' अभियान की शुरुआत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आप पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों पर एक रिपोर्ट कार्ड साझा करेगी।
Friday, 30 December 2022
आप ने बीजेपी विधायक अभय वर्मा के घर के बाहर किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा विधायक अभय वर्मा के खिलाफ एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में लक्ष्मी नगर में धरना दिया। इससे एक दिन पहले आप शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए वर्मा के साथ 'अज्ञात गुंडों के करीबी संबंध' के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी।
Wednesday, 28 December 2022
Year Ender 2022: गुज़रते साल में यूपी की वह 5 राजनीतिक घटनाएं कौन सी हैं जो हमेशा याद रहेंगी?
साल 2022 को खत्म होने में कुछ ही दिन शेष है। गुज़रते साल के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाओं का जिक्र करेंगे, जो हमेशा आपके जेहन में जिंदा रहेगी। बता दें कि साल 2022 की शुरूआत राज्य के विधानसभा चुनाव से हुई थी और यह साल राजनीतिक तौर पर काफी अहम रहा है। एक साल के भीतर प्रदेश में कई ऐसी राजनीतिक घटनाएं हुई जो काफी चर्चाओं में रही। आइए जानते है उनके बारे में...
Wednesday, 28 December 2022
बिहार में 2024 के लिए अभी से बनने लगा चुनावी माहौल, 3 जनवरी को बीजेपी फूंकेगी बिगुल, जेपी नड्डा करेंगे शंखनाद
भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। तीन जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार का दौरा करेंगे। इस बीच जेपी नड्डा वैशाली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा का चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Tuesday, 27 December 2022
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले-सुप्रीम कोर्ट का करेंगे रुख
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के हाल ही में दिए एक बयान को स्पष्ट रूप से हेट स्पीच (नफरती भाषण) करार दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इसके खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगे।