Bjp की ताजा ख़बरें
Tuesday, 27 December 2022
तमिलनाडुः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे कोयंबटूर, सभा को किया संबोधित
Monday, 26 December 2022
चुनाव से पहले कर्नाटक में होगा कैबिनेट विस्तार? CM बोम्मई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
Monday, 26 December 2022
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-सपा, कांग्रेस आपस में एक हैं और ये दोनों पीएम मोदी के खिलाफ हैं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी दलों को न्योता देने पर कहा कि कांग्रेस की ओर से चाहे सपा को न्योता दिया जाए, चाहे सपा के द्वारा कांग्रेस को न्योता दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह आपस में एक हैं, यह सब भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं।
Friday, 23 December 2022
बिहारः आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ऐसा क्या बोला जिस पर भड़क उठी भाजपा?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पर जमकर निशाना साधा है। बिहार भाजपा प्रक्वता ने सिद्दीकी के बयान को देश विरोधी करार दिया। साथ ही उन्होंने सिद्दीकी को पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह भी दी है।
Tuesday, 20 December 2022
अगले महीने दिल्ली में बड़ी बैठक करेगी बीजेपी, जेपी नड्डा को मिल सकता है विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही प्रमुख संगठनात्मक की बैठक आयोजित कर सकती है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक के अगले महीने होने की संभावना है।
Tuesday, 20 December 2022
अब बाजरे को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, जी20 के मेहमान भी लेंगे बाजरे के व्यंजनों का जायका
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसदीयल दल की बैठक आयोजित की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के अनुरोध पर 2023 को बाजरा के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है। सांसद बाजरे को बढ़ावा देने के लिए बैठकों में बाजरे की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे।
Tuesday, 20 December 2022
एलजी के 97 करोड़ वसूलने के आदेश पर AAP ने कहा-पहले बीजेपी से 22,000 करोड़ वसूलें
दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच तनातनी शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को आम आदमी पार्टी (आप) से सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है।
Monday, 19 December 2022
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया मंथन, 160 सीटों के लिए बनाई रणनीति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से मंथन करना शुरू कर दिया है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ तीसरी बार जीत सुनिश्चित करने को लेकर नई रणनीति बनाई है। भाजपा ने मुश्किल मानी जाने वाली 144 लोकसभा सीटो का दायरा बढ़ाकर अब 160 कर दिया है।
Saturday, 17 December 2022
यूपीः भाजपा कार्यकर्ता का ऐलान, बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे दो करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ रूपये का इमान देने का ऐलान किया है।
Friday, 16 December 2022
दिल्लीः पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जनिए पूरा मामला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के लादेन को लेकर दिए बयान पर भुट्टों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है। पाकिस्तान की इस टिप्पणी के बाद भाजपा पाक उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
Wednesday, 14 December 2022
मेघालयः टीएमसी नेता समेत चार विधायक भाजपा में शामिल
पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। यहां तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के विधायक एचएम सांगपलियांग और अन्य तीन विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भापजा) में शामिल हो गए है। विधायक सांगपालियांग ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए जब बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी मेघालय के दौरे पर है।
Friday, 09 December 2022
भाजपा ने राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा को बनाया गुजरात का पर्यवेक्षक
गुजरात विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है। शनिवार को तीनों नेता गुजरात जाएंगे और विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
Thursday, 08 December 2022
Bihar by-election result: कुढ़नी में जीता BJP उम्मीदवार, JDU के मनोज कुशवाहा हारे
बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। कुढ़नी सीट पर भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। शुरुआती रुझानों की माने तो भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। जबकि पांचवे राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
Thursday, 08 December 2022
Himachal Election Result: हिमाचल की सभी 68 सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 68 सीटों पर गुरूवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अब तक विधानसभा की सभी 68 सीटों के रूझान सामने आ चुके है। हिमाचल चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।