Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 29 March 2023
IPL 2023 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान
IPL 2023 को शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक WTC फाइनल के चलते रोहित शर्मा IPL के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं।
Tuesday, 28 March 2023
रोहित शर्मा के खास दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'भारतीय टीम के कप्तान ने अपनी क्रिकेट किट खरीदने के लिए बेचे थे दूध के पैकेट'
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा के साथ शुरुआती बातचीत को याद करते हुए ध्यान दिलाया कि कैसे भारतीय कप्तान मिडिल क्लास फैमिली से आए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना इतना बड़ा नाम किया।
Tuesday, 28 March 2023
WPL में चमकीं विदेशी खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट में बदलाव के वादे के साथ खत्म हुआ महिला प्रीमियर लीग, युवाओं को मिली प्रेरणा
WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) ने लुभावना और अतिलोकप्रिय पदार्पण किया, साथ ही भारत की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के वादे के साथ खत्म हुआ। मगर पहले संस्करण के बाद सुधार की काफी गुंजाइश दिख रही है।
Monday, 27 March 2023
MI vs DC: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मेग लैनिंग का खिताबी तिलिस्म, मुंबई इंडियंस को जिताकर चुकता किया पुराना हिसाब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर आखिरकार मेग लैनिंग के खिलाफ ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गईं। हरमनप्रीत कौर को पिछले तीन सालों से मेग लैनिंग के सामने निराशा झेलनी पड़ी थी।
Sunday, 26 March 2023
WPL Final 2023: 'हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता', हरमन ब्रिगेड के लिए कप्तान रोहित शर्मा का खास संदेश
महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
Sunday, 05 March 2023
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में चोटिल हुई गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी, मंडराया पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का आमना- सामना हुआ। इस ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स पर 143 रनों से शानदार जीत दर्ज कर WPL 2023 का पहला मुकाबला अपने नाम किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया
Sunday, 05 March 2023
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, यह रहे जीत के रियल हीरो
WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराकर टूर्नामेंट का आगाज शानदार जीत के साथ किया
Saturday, 04 March 2023
WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के उद्घाटन मैच को किया गया रिशेड्यूल, जानिए अब कब होगा मैच
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा है कि, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL (महिला प्रीमियर लीग) के उद्घाटन मैच को रिशेड्यूल किया गया है
Saturday, 04 March 2023
WPL 2023 MI vs GG: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी दर्शकों की निगाहें
WPL 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई नजर आएंगी
Wednesday, 01 March 2023
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के हरमनप्रीत कौर को बनाया टीम का कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहली बार महिला प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। पहली सीजन की शुरुआत गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच से होगा। दोनों टीमों के बीत पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। जिसके लिए आज मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है। बता दें, पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को अपना कप्तान चुना है।
Tuesday, 28 February 2023
IPL 2023: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए पूरे सीजन से बाहर
आईपीएल सीजन-16 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले जसप्रीत बुमराह चोट के चलते आईपीएल के सीजन-16 से बाहर हो गए है। बता दें, पिछले साल सिंतबर से बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे है अभी तक बुमराह पीठ की चोट से उबरे नहीं है जिसके चलते उनको क्रिकेट मैदान पर वापसी करने और समय लगने वाला है।